Wed, 21 Oct 2026 | 02:48:42 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

सनसनीखेज जघन्य हत्याकांड मामले में 06 आरोपी हुए दोषमुक्त

सनसनीखेज जघन्य हत्याकांड मामले में 06 आरोपी हुए दोषमुक्त
शेयर करें:
*सभी आरोपियों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र शर्मा ने की पैरवी* सिवनी यशो:- लखनवाड़ा थानांतर्गत ग्राम सुकवाह धनबर्रा टोला में हुए सनसनीखेज जघन्य हत्याकांड मामले में माननीय अतरिक्त सत्र न्यायाधीश द्वारा 06 आरोपियो को दोषमुक्त किया गया है। अभियोजन का मामला इस प्रकार है कि मृतक गोपाल एवं आरोपीगणों के बीच दो ढाई एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था इसी के चलते दिनांक 08/11/2021 को आरोपीगण पंचू उर्फ पांडे, कन्हैया यादव, संजू उर्फ संजय, संदीप, संदेश यादव, प्रद्युम्न ने एक राय होकर मृतक को कुल्हाड़ी डंडे रॉड लोहे के पाइप से मारपीट कर सिर में गंभीर चोट पहुचाई जिससे मृतक की घटनास्थल सुकवाह धनबर्रा टोला के समीप मृत्यु हो गयी प्रकरण के प्रत्यक्षदर्शी साक्षी मृतक के पुत्र मनोज यादव ने उक्त घटना की सूचना थाना लखनवाड़ा में देकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई थाना लखनवाड़ा पुलिस द्वारा आरोपीगणों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 386/21 अंतर्गत धारा 302,34,147,148,149,120बी भादवी का अपराध पंजीबद्ध किया गया प्रकरण की विवेचना लखनवाड़ा थाना प्रभारी निरक्षक नवीन जैन द्वारा की गई। विवेचना उपरांत अभियुक्तपत्र संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। श्रीमान प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सिवनी के न्यायालय के द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सिवनी के न्यायालय में प्रकरण का विचरण किया गया अभियोजन साक्षियों के साक्ष्य एवं दोनों पक्षो के तर्कों को उपरांत माननीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश द्वारा बचाव पक्ष के अधिवक्ता वरिष्ठ वीरेंद्र शर्मा के तर्कों एवं प्रस्तुत न्यायद्रष्टान्तों से सहमत होते हुए न्यायालय द्वारा आरोपीगणों को सनसनीखेज जघन्य हत्याकांड की धारा 302,34,147,148,149,120बी भादवि के आरोप से पंचू उर्फ पांडे, कन्हैया यादव, संजू उर्फ संजय, संदीप, संदेश यादव, प्रद्युम्न को दोषमुक्त किया गया है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष