मामला नगर परिषद लखनादौन शॉपिंग कॉम्पलेक्स निर्माण का...................
लखनादौन यशो:-नगरपरिषद लखनादौन के वार्ड क्र 04 में सार्वजनिक शौचालय से सोसायटी तक निर्माणाधीन शॉपिंग काम्पलेक्स इन दिनों घटिया निर्माण के लिए नगर में चर्चा का विषय बना हुआ हैं। उक्त शॉपिंग काम्पलेक्स जिसे ब्लॉक-ए से लेकर ब्लॉक एच के नाम से जाना जाता हैं जिसमें लगभग 75 दुकानों का निर्माण निकाय मद से लगभग 4 करोड की लागत से होना हैं। निर्माण हेतु जबलपुर के ठेकेदार रविन्द्र सिंह आनंद को नवम्बर 2020 में कार्यादेश जारी किया जा चुका हैं। ठेकेदार द्वारा उक्त शॉपिंग काम्पलेक्स का निर्माण अत्यंत घटिया और स्तरहीन मापदण्डों से किया जा रहा है। शॉपिंग काम्पलेक्स की नीलामी प्रक्रिया वर्ष 2019 में पूर्ण की जा चुकी हैं और दुकानदारों से 50 फीसदी से अधिक राशि भी जमा करायी जा चुकी हैं।