Wed, 21 Oct 2026 | 10:47:08 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

मंडला में हॉक फोर्स की नक्सलियों से मुठभेड एक नक्सली ढेर

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Mar 09, 2025 10:52 pm / Post views : 285

मंडला में हॉक फोर्स  की नक्सलियों से मुठभेड एक नक्सली ढेर
शेयर करें:

अंधेरा का फायदा उठाकर अन्य भागे जंगल में, सर्चिंग जारी

Mandla 09 March 2025 मंडला यशो:- मंडला - बालाघाट सीमा के चिमटा फारेस्ट कैंप में रविवार को हॉक फोर्स एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है । अंधेरा होने के कारण नक्सली जंगल में भाग गये हाँक फोर्स की सर्चिंग जारी है । प्राप्त जानकारी के अनुसार मुठभेड़ रविवार को दोपहर से प्रारंभ हुई जो देर शाम तक चलते रही। नक्सली के मारे जाने की पुष्टि पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा द्वारा की गयी है । उन्होंने बताया कि दोनों तरफ से फायरिंग जारी है। इस वजह से सुरक्षाबल मृत नक्सली के शव तक नहीं पहुंच पाए हैं। हालांकि दूर से शव दिखाई दे रहा है। सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन अंधेरा होने के बाद भी जारी है। इलाके में और नक्सलियों की मौजूदगी की आशंका के चलते पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की गई है।

नक्सली जंगल में भागे, फोर्स की सर्चिंग जारी

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार खटिया मोर्चा के जंगलों में हॉक फोर्स की टीम सर्चिंग कर रही थी। इसी दौरान नक्सलियों ने गुट ने हॉक फोर्स की टीम पर फायरिंग प्रारंभ कर दी। हॉक फोर्स टीम के द्वारा जवाबी फायरिंग की गई। मुठभेड़ में दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग की गई। हॉक फोर्स की टीम ने एक नक्सली को मार गिराया है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। हॉक फोर्स द्वारा सर्चिंग अभियान जारी है। मुठभेड़ में अन्य नक्सलियों के घायल होने की संभावना है। नक्सली जंगलों में भाग गए है और हॉक फोर्स के जवान उनकी तलाश में लगे हुए हैं। यहाँ बता दें मंडला में नक्सलियों की गतिविधियाँ पहले से है पहले में नक्सलियों से मुठभेड़ हो चुकी है जिसमें एक महिला नक्सली सहित दो नक्सलियों को मंडला में मारा जा चुका है ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष