Wed, 21 Oct 2026 | 07:27:47 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

छपारा में शादी समारोह से लौट रहे व्यक्ति का अपहरण, जंगल में ले जाकर लूटपाट

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / May 08, 2026 07:15 pm / Post views : 228

छपारा में शादी समारोह से लौट रहे व्यक्ति का अपहरण, जंगल में ले जाकर लूटपाट
शेयर करें:
छपारा अपहरण लूट मामला - छपारा थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे व्यक्ति का अपहरण, सुनसान खंडहर में ले जाकर लूटपाट
Seoni 08 May 2026 सिवनी /छपारा यशो:-  छपारा पुलिस थाना क्षेत्र के चमरिया नाला इलाके में मंगलवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। शादी समारोह में शामिल होने आए एक व्यक्ति को बाइक सवार बदमाशों ने अगवा कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।

क्या है पूरा मामला?

ग्राम पस्ताना मुंगवानी (जिला नरसिंहपुर) निवासी पीड़ित व्यक्ति छपारा के कुम्हारी वार्ड में अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में आया था। 5 मई की रात लगभग 11:30 बजे वह बस स्टैंड की ओर टहलने निकला था। चर्च के पास चमरिया नाला पुल पर दो बाइक सवार बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने खुद को “छपारा का गुंडा” बताते हुए धमकाया और जबरन बाइक पर बैठाकर करीब 2 किलोमीटर दूर सुनसान खंडहर में ले गए। वहां उनका तीसरा साथी पहले से मौजूद था।

मारपीट कर लूटे जेवर और मोबाइल

  • लगभग 1 तोला सोने की चैन
  • चांदी की अंगूठी
  • Realme कंपनी का मोबाइल फोन
तीनों आरोपियों ने पीड़ित के साथ मारपीट कर सामान लूट लिया। पीड़ित किसी तरह वहां से भागकर अपने रिश्तेदार के घर पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी दी।

छपारा पुलिस थाना की त्वरित कार्रवाई

घटना की शिकायत 6 मई को छपारा पुलिस थाना में दर्ज कराई गई। ASI मंगल दास गोनेकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों पारस नागेश और शेख आरिफ को गिरफ्तार कर लिया। तीसरा आरोपी ललित डेहरिया अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

नगर में बढ़ी दहशत

घटना के बाद छपारा क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष