Thu, 22 Oct 2026 | 10:43:06 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दो वर्ष की बच्ची को माँ ने ही पानी डूबोकर मार डाला और कुँए में कूद गयी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 12, 2024 11:12 pm / Post views : 111

दो वर्ष की बच्ची को माँ ने ही पानी डूबोकर मार डाला और कुँए में कूद गयी
शेयर करें:

 मां को कुँए से जीवित निकाल लिया, और पहुँचा दिया जेल

छपारा यशो:- हृदयविदारक घटना 11 जुलाई गुरुवार की सुबह लगभग 5 बजे की है जो नगर से 3 किलोमीटर दूर एन एच 44 फोरलेन से लगे ग्राम घोघरी के चमारी टोला में घटित हुई जहां पति-पत्नी के रिश्ते के बीच तनाव चल रहा था जिसमेंं दो वर्ष की मासूम बच्ची की मां ने ही घर के टांके में डूबोकर बच्ची को मौत के घाट उतार दिया । पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है आरोपी मां को गुरुवार देर शाम छपारा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल पहुंचा दिया गया है। पुलिस मिली जानकारी के अनुसार ग्राम घोघरी के चमारी टोला में विस्तुलाल अहिरवार गाडरवारा जिला नरसिंहपुर निवासी ने घोघरी के चमारी टोला के घर में गुरुवार को सुबह लगभग 5 बजे उठकर देखा तो पत्नी सरस्वती अहिरवार 32 वर्ष और खुशी 2 वर्ष को ना पाकर घर से बाहर ढूंढने लगा और घर के पानी के टांके में बच्ची के शव को तैरते हुए देखा जिसके बाद पत्नी सरस्वती अहिरवार को गांव के कुएं की ओर भागते हुए देख उसके पीछे दौड़ लगाई जिसमें सरस्वती ने कुएं में छलांग लगाई जिसे विस्तुलाल ने कुएं से सकुशल बाहर निकाल लिया। पूरे मामले पर पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है वहीं बताया जा रहा है कि आरोपी सरस्वती अहिरवार की अपने ससुराल पक्ष से अनबन वर्ष 2021 में हुऐ विवाह के बाद से ही चल रही थी और वह ससुराल में नहीं रह रही थी विगत लगभग डेढ़ महीने पूर्व ही सरस्वती अहिरवार रहने पति के पास चमारी टोला आई थी । वहीं 10 जुलाई की रात को सभी परिजनों के साथ बैठकर भोजन कर अचानक सरस्वती अहिरवार ने दूसरे दिन गुरुवार को सुबह हृदय विदारक घटना को कैसे अंजाम दे दिया समझ से परे है जिसे सुनकर क्षेत्रीय जनों को विश्वास ही नहीं हो रहा है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष