Tue, 10 Nov 2026 | 03:04:06 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा अग्निकांड में छह लोगों की दर्दनाक मौत, दीवार तोड़कर चार ने बचाई जान नगर परिषद अध्यक्ष इमरता साहू ने मां महालक्ष्मी का पूजन कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में पांच दिवसीय दीपोत्सव आज से, 9 नवंबर को होगा विशाल नगर भोज छिंदवाड़ा के चार मोगली मित्रों ने दिखाई उत्सुकता, पेंच के जंगल में हुआ बाघ का दीदार उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन का सिवनी में आत्मीय स्वागत, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर शरीर से दूर रहूंगा लेकिन हृदय से कभी दूर नहीं - डॉ. ढालसिंह बिसेन दीपावली से पहले फटाका बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की नजर, एडीएम और एएसपी ने किया निरीक्षण शराब माफिया की जड़ें उखाड़ने की तैयारी, पांच जिलों में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई कम बारिश की आशंका के बीच किसानों को सलाह, मसूर-अलसी-चना और सरसों की बोनी करें: सांसद विवेक साहू कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से मांगे करोड़ों रुपये, पेयजल संकट पर लिखा पत्र छपारा अग्निकांड में छह लोगों की दर्दनाक मौत, दीवार तोड़कर चार ने बचाई जान नगर परिषद अध्यक्ष इमरता साहू ने मां महालक्ष्मी का पूजन कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में पांच दिवसीय दीपोत्सव आज से, 9 नवंबर को होगा विशाल नगर भोज छिंदवाड़ा के चार मोगली मित्रों ने दिखाई उत्सुकता, पेंच के जंगल में हुआ बाघ का दीदार उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन का सिवनी में आत्मीय स्वागत, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर शरीर से दूर रहूंगा लेकिन हृदय से कभी दूर नहीं - डॉ. ढालसिंह बिसेन दीपावली से पहले फटाका बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की नजर, एडीएम और एएसपी ने किया निरीक्षण शराब माफिया की जड़ें उखाड़ने की तैयारी, पांच जिलों में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई कम बारिश की आशंका के बीच किसानों को सलाह, मसूर-अलसी-चना और सरसों की बोनी करें: सांसद विवेक साहू कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से मांगे करोड़ों रुपये, पेयजल संकट पर लिखा पत्र

चंद घंटों में हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल 

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / May 23, 2025 12:23 am / Post views : 282

चंद घंटों में हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल 
शेयर करें:
Seoni 22 May 2025
सिवनी यशो :-  गत 20 मई  को ग्राम बाडीबाडा में एक युवक का रक्त रंजित शव उसके घर के आंगन में प्रात: 06.00 बजे मिला था । मृतक रामप्रसाद उर्फ कल्लू यादव पिता साहबलाल यादव उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम बाडीबाडा थाना डूंडासिवनी अपने घर में अपनी मां एवं भाई के साथ रहता था मृतक अविवाहित था जो मजदूरी कर अपनी गुजर वसर करता था विगत रात्रि किसी अज्ञात व्यक्ति व्दारा सोते हुए उक्त व्यक्ति पर पत्थर पटककर हत्या करने के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई थी, जो सूचना से वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया।
 पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता व्दारा घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पतासाजी हेतु निर्देशित किया गया ।  एएसपी गुरुदत्त शर्मा के निर्देशन में, एंव सीएसपी श्रीमती पूजा पाण्डे के मार्गदर्शन में घटनास्थल ग्राम बाडीबाडा के आसपास घटनास्थल का निरीक्षण किया जाकर एफएसएल टीम एवं डाग स्काट टीम से निरीक्षण कराया गया व पतासाजी करते यह जानकारी प्राप्त हुई कि मृतक का विगत एक दिन पहले मामूली सी बात पर गांव के ही विनोद परते से नाले के पास विवाद हुआ था जिस पर से मृतक को दिन में भी चोटे आई थी परतुं मृतक व्दारा कहा गया कि मैं कल तुम्हारी रिपोर्ट थाना करने जाउँगा । जब मृतक अपने घर के आंगन के सामने सो रहा था । उसी समय आरोपी विनोद परते के व्दारा अंधेरा का फायदा उठाते हुए रामप्रसाद यादव पर पत्थर पटककर हत्या कर दी।
सम्पूर्ण कार्यवाही उपरांत 21 मई 2025 को आरोपी विनोद परते पिता जीवनलाल परते उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम बाडीबाडा थाना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पत्थर जप्त कर लिया है । 
 थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश तिवारी के नेतृत्व में उनि. मनोज जंघेला, प्र. आर. शेखर बघेल, सुंदर श्याम तिवारी, प्रआर. मनोज मरावी, आरक्षक एजाज खान, कृष्णकुमार भालेकर, चन्द्रदीप हिवारे, रवि धुर्वे, आशीष ठाकरे, विनोद बोपचे की इस कार्यवाही में सराहनीय भूमिका रही । 

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष