Thu, 22 Oct 2026 | 11:57:12 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब उत्पादन पर की गई कार्यवाही

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 24, 2024 08:12 pm / Post views : 210

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब उत्पादन पर की गई कार्यवाही
शेयर करें:

 41 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं 760 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त, 02 पर प्रकरण दर्ज

सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के नेतृत्व एवं सहायक आबकारी आयुक्त सिवनी श्री शैलेश जैन के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दक्षिण वृत्त एवं उत्तर वृत्त की टीम के द्वारा अवैध शराब पर रोकथाम किए जाने हेतु लगातार कार्यवाही जारी हैद्य आबकारी विभाग ने प्राप्त सूचना अनुसार बरघाट क्षेत्र के ग्राम खूंट के नालों में बहुत अधिक मात्रा में अवैध हाथ भट्टी कच्ची शराब बनाई जाकर आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में सप्लाई की जाती है। जिस पर रोकथाम न लगाई जाए तो गंभीर जनहानि होने की आशंका रहती है। प्राप्त सूचना के आधार पर विगत दिवस को संबंधित क्षेत्र में  छापा मारकर अवैध कच्ची शराब  के अड्डे नष्ट किए गए।   
   नाले के निकट प्लास्टिक की बोरीयों  में सड़ा हुआ महुआ लाहन बरामद हुआ  जिससे अवैध हाथ भट्टी कच्ची शराब बनाई जानी थी। आज की कार्यवाही के दौरान दो प्रकरण कायम किए गए हैं। कार्यवाही में निर्मला पति सुनील कुडोपे, जाति- गोंड,उम्र - 32 , निवासी- खूंट ,थाना-बरघाट  के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34,(1)(क) के अंतर्गत आपराधिक प्रकरण कायम किया गया है। कार्यवाही में 41 लीटर अवैध हाथ भट्टी कच्ची शराब एवम् लगभग 760 किलोग्राम सड़ा हुआ महुआ लाहन बरामद कर जप्त किया गया है। जप्त सामाग्रियों की अनुमानित कीमत लगभग छियासी हजार रूपए है। छापे की कार्यवाही में आबकारी  विभाग सिवनी के दक्षिण वृत्त एवम् उत्तर वृत्त का समस्त कार्यपालिक स्टॉफ शामिल रहा है।