Tue, 20 Oct 2026 | 01:33:51 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण

गला घोंट कर पति को मारडाला, शव छुपा दिया सेप्टिक टैंक में

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 17, 2024 12:43 pm / Post views : 131

गला घोंट कर पति को मारडाला, शव छुपा दिया सेप्टिक टैंक में
शेयर करें:

पति, पत्नी पर करता था संदेह, रोज होती थी किटकिट

छिंदवाड़ा यशो:- पति की हत्या कर शव घर के पीछे सेप्टिक टैंक में डाल दिया परन्तु शव की बदबू जब क्षेत्र फैली तो हत्यारिन महिला ने थाने पहुंचकर स्वयं बता कि उसने अपने पति की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में डालकर ढक्कन बंद कर दिया है।शव निकलवा लें, महिला से मिली जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा जिले बिछुआ पठार निवासी किशोरी मर्सकोले अपनी पत्नी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शीला मर्सकोले के चरित्र पर संदेह करता था और उसके साथ गाली-गलौच मारपीट करता था हर दिन बार-बार के विवाद और शक से परेशान होकर एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने अपने पति की उसी के गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को घर के पीछे ले जाकर सैप्टिक टैंक में फेंक दिया। बदबू फैली तो महिला खुद हत्या की वारदात स्वीकार की, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को निकालकर जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए परासिया लाया गया, जहां से छिंदवाड़ा भेज दिया गया। छिंदवाड़ा में फॉरेसिंक एक्सपर्ट की देखरेख में शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। 
जानकारी के अनुसार महिला शीला मर्सकोले आंगनवाडी में काम करती है। उसका अपने पति किशोर मर्सकोले से विवाद हुआ। विवाद के बाद उसने 58 वर्षीय किशोर मर्सकोले का उसके गले में पड़े गमछे से गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद महिला ने शव को घर के पीछे बने सैप्टिक टैंक में डाल दिया। शव टैंक में छिपाकर उसने ढक्कन बंद कर दिया, जब बदबू फैली, तो उसने परिवार के लोगों को जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को बताया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को निकलवाया। 
परासिया नगर पालिका के कर्मचारी द्वारा शव को बाहर निकाल कर परासिया लाया गया, जहां से पीएम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने प्रकरण में फिलहाल मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। महिला ने अपने पति की हत्या 13 जून को की थी। इससे पहले भी दोनों का विवाद थाने पहुंच चुका है। महिला पति से प्रताड़ित थी। महिला की उम्र भी लगभग 58 साल है। उसके दो बड़े बेटे हैं और नाती-पोते भी हैं। 

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष