Wed, 21 Oct 2026 | 07:25:56 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

जिले के चारों खूंट रहे बंद : गोवंश के हत्यारों पर कठोरतम कार्यवाही की मांग

जिले के चारों खूंट रहे बंद  : गोवंश के हत्यारों पर कठोरतम कार्यवाही की मांग
शेयर करें:

सभी वर्गो ने घटना की निंदा करते हुये दोषियों पर कठोरतम कार्यवाही की मांग की सकल हिन्दु समाज के आह्वान पर जिले के चप्पे चप्पे में स्वस्फूर्त बंद

सिवनी यशो:- सिवनी जिले के धूमा एवं धनौरा क्षेत्र में गोवंश की सामूहिक निर्मम हत्या के विरोध में जिला मुख्यालय सहित नगरीय एवं कस्बाई क्षेत्रों में स्वमेव पूरे प्रतिष्ठान बंद रहे और सभी स्थानों पर शांति पूर्ण बंद रहा और स्थानीय प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंंपकर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गयी । गत 19 जून को जिले के धूमा थाना क्षेत्र के ककरतला और गरगठिया के जंगल में 28 गोवंश, धनौरा थाना सुनवारा पुलिस चौकी के ग्राम पिंडरई में 19 गोवंश एवं केवलारी थाना के खैरापलारी पुलिस चौकी के ग्राम मझगवां में गोवंश के शव मिले थे इस प्रकार कुल 54 गोवंश के शव प्राप्त होने से पूरे सनातन समाज सहित अन्य समाज ने आक्रोश व्यक्त किया था और घटना की निंदा की थी । सनातन धर्म की भावनाओं को आहत करने वाली इस कायरता पूर्ण घटना से पूरा सनातन समाज उद्वलेति होगया और हर ओर से घटना पर गुस्सा और निंदा की गयी । विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल एवं सकल हिन्दू समाज के द्वारा गौहत्या के विरोध में शुक्रवार को बंद का आव्हान किया गया, जिस पर जिले का चप्पे चप्पे में स्वस्फूर्त व्यापक बंद को समर्थन मिला और हर स्थान पर प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने की मांग की गयी । सिवनी नगर मुख्यालय सहित बंद के दौरान हिन्दू संगठनों ने वाहन रैली निकाली तो सामाजिक जनों द्वारा शासन-प्रशासन के अधिकारियों के माध्यम से राज्यपाल, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करके उनके विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित करने की मांग की गयी है । उल्लेखनीय होगा कि विगत 19 जून को जिले के धनौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंडरई के समीप से होकर बहने वाली पवित्र और सनातनी आस्था से जुड़ी बैनगंगा नदी में गौवंश के 19 शव बरामद हुए थे और दूसरे दिन भी यहां से गौवंश के कुछ शव बरामद हुए, इसके अलावा धूमा क्षेत्र के जंगल में भी गौवंश के बड़ी मात्रा में शव बरामद हुए थे। गौवंश का गला रेतकर हत्या किया जाना पाया गया था। मामला प्रकाश में आते ही जिला पुलिस अधीक्षक एवं जिला कलेक्टर द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना का मुआयना कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के आदेश दिये गये। जिसके बाद पुलिस द्वारा लगातार संदेहियों को उठाकर पूछताछ की जा रही है।

व्यापारियों ने स्वेच्छा से बंद का किया समर्थन

उक्त मामले को लेकर बीते दिवस 20 जून को विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी, हिन्दू समाज के लोग, जनप्रतिनिधिगण मझगवां पहुंचे और वहां पर सड़क पर चक्काजाम कर धरना प्रदर्शन करके गिरते पानी में आरोपियों के गिर तारी की मांग की जाती रही। इसके बाद विश्व हिन्दू परिषद एवं सकल हिन्दू समाज द्वारा शुक्रवार 21 जून को संपूर्ण जिला बंद का आव्हान किया गया, जिस को सभी व्यापारियों, दुकानदारों द्वारा अपना समर्थन देते हुए शुक्रवार सुबह से ही सभी दुकाने बंद रही। यह बंद शाम तक जारी रहा और लोगों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखकर गौहत्या को लेकर अपना विरोध दर्ज कराते हुए दोषियों पर कार्यवाहीं किये जाने की मांग को अपना समर्थन दिया।

मुख्यालय सहित पूरे जिले मेें रहा बंद

जिला मुख्यालय में बंद का व्यापक असर देखने को मिला, सुबह से ही मुख्य बुधवारी बाजार, शुक्रवारी बाजार, सब्जी मंडल, भैरोगंज, बारापत्थर, गंज सहित नगर का चप्पा-चप्प बंद रहा। इस दौरान सिर्फ मेडिकल स्टोर ही खुले दिखाई दिये बांकि सभी प्रतिष्ठान बंद रहे। यहीं हालात कुरई, खवासा, गोपालगंज, बरघाट, धारना, कान्हीवाड़ा, भोमा, केवलारी, खैरापलारी, बंडोल, छपारा, आदेगांव, लखनादौन, धनौरा, कहानी, घंसौर, सुनवारा सहित ग्रामीण अंचल में भी लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखकर गौहत्या के विरोध में आयोजित बंद को अपना समर्थन दिया। [caption id="attachment_15863" align="alignleft" width="300"] oplus_0[/caption] इस बंद के दौरान हिन्दु संगठनों के साथ ही जनप्रतिनिधि गण एवं राजनैतिक कार्यकत्र्ताओंने ने घटना की निंदा करते हुये बंद में पूरी सक्रियता दिखाई । सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन,जिला भाजपा के पदाधिकारी, केवलारी के पूर्व विधायक राकेश पालसिंह ने 20 जून को मझगंवा में धरना प्रदर्शन करते हुये प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को जमकर लताडते हुये शीघ्र दोषियों पर कार्यवाही सुनिश्चित करने की बात कही थी तो 21 जून के बंद के कार्यक्रम में भी पूरी सक्रियता के साथ बंद करने की अगुवाई करने वालों के साथ रहे । भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आलोक दुबे के नेतृत्व में भाजपा के नेताओं ने प्रशासन से चर्चा कर शीघ्र दोषियों को पकड़कर कार्यवाही सुनिश्चित करने की मांग की और बंद में सििक्रयता से रहे शामिल । वहीं बालाघाट सांसद श्रीमती भारती पारधी ने घटना की निंदा करते हुये मध्यप्रदेश शासन से चर्चा की ।

कांग्रेेस ने बंद का किया समर्थन और कांग्रेसी बंद करने में रहे शामिल, सौंपा ज्ञापन

केवलारी विधायक ठा. रजनीश सिंह ने दोपहिया वाहन में अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में घूमकर लोगों से बंद को सफल बनाने का आह्वान किया और गौहत्या करने वालों की निंदा करते हुए थाना प्रभारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर गौ हत्या में लिप्त आरोपियों पर कठोरतम कार्यवाही की मांग की। विधायक के साथ इस दौरान ठा. जयकेश सिंह, मुकेश जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस पार्टी की जिला इकाई, एवं यूथ कांग्रेस ने घटना की निंदा करते हुये इस घटना को साम्प्रदायिक सौहाद्र्र बिगाडऩे वाला कृत्य बताते हुये दोषियों को पकड़कर कठोरतम कार्यवाही की मांग की और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा ।

मुस्लिम समाज ने सौंपा ज्ञापन

जिले के धनौरा एवं धूमा थाना क्षेत्र में गौवंश की हत्या करके शवों को फेंके जाने के मामले को लेकर बरघाट में जामा मस्जिद कमेटी के द्वारा जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर गौवंश का गला रेतकर हत्या कर फेकने वाले आसामाजिक तत्वों की जांच कर अपराधियों पर कठोरतम कार्यवाही किये जाने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने पहुंचे लोगों में जामा मस्जिद बरघाट के सदर मो. यासीन कुरैशी, जाहिद खान, पप्पू अंसारी, अशफाक खान, युनूस खान, अफराज खान, मो. कामरान खान सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मालंबी शामिल थे। इसी प्रकार कान्हीवाड़ा में भी पूर्णत: बंद रहा और मुस्लिम समाज के द्वारा प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कार्यवाही सुनिश्चित करने की मांग की गयी ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष