Wed, 21 Oct 2026 | 06:46:27 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

गौवंश की क्रूरतम हत्या करने वालों पर कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जाये - आलोक दुबे

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 20, 2024 09:23 pm / Post views : 305

गौवंश की क्रूरतम हत्या करने वालों पर कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जाये - आलोक दुबे
शेयर करें:

पुलिस अधीक्षक से मिला भाजपा का प्रतिनिधि मंडल

सिवनी यशो:- जिले के धूमा एवं धनोरा क्षेत्र में लगभग 50 गौवंश की निर्मम (ruthlessness of cow dynasty) एवं विभीत्स तरीके से की गई हत्या न सिर्फ हृदयविदारक व दुखद है बल्कि हत्यारों की इस क्ररूता से क्षेत्र के लोगों में क्षोभ एवं रोष व्याप्य है। गोवंश के इन हत्यारों को तत्काल पकड़ा जाकर उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस आशय की बात भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे (BJP District President Alok Dubey) द्वारा कही गई।

धनौरा एवं धूमा थाना क्षेत्र में घटित घटना से जिले में आक्रोश

श्री दुबे ने बताया कि गत दिवस दो अलग -अलग घटनाओं मे जिला सिवनी के थाना धनौरा के अंतर्गत ग्राम दोनावानी जहां 17 गौवंशों की हत्या कर दी गई वहीं दूसरी घटना थाना धूमा के अंतर्गत ग्राम गरघटिया एवं ककरतला के बीच की है जहां 32 गौवंशो की हत्या कर दी गई है। गोवंश के ये क्रूर हत्यारे अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर खुले घूम रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन को तत्काल सक्रिय होकर इन अपराधियों की धरपकड़ के साथही इनके विरुद्ध ऐसी कठोरतम कार्यवाही की जानी चाहिए कि, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो पाए।

पुलिस अधीक्षक से मिला भाजपा का प्रतिनिधि मंडल (BJP delegation)

इस घटना को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे के नेतृत्व में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल जिसमें पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, पूर्व जिला अध्यक्ष वेद सिंह ठाकुर, सुजीत जैन, प्रेम तिवारी, पूर्व नपाध्यक्ष राजेश त्रिवेदी जिला महामंत्री अजय डागोरिया, ओमप्रकाश तिवारी, संजू मिश्रा, शिव सनोडिया इत्यादि शामिल थे उनके द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक से भेंट कर चर्चा की गई जिसमें जानकारी मिली कि इस मामले में पुलिस कार्रवाई जारी है एवं अनेक संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जिला पुलिस अधीक्षक को जन भावनाओं से अवगत कराते हुए आग्रह किया कि कार्यवाही में विलंब होने पर लोग आंदोलन के लिए विवश भी हो सकते हैं।

मंडला सांसद ने फग्गनसिंह कुलस्ते (Faggan Singh Kulaste)ने रोष व्यक्त किया

श्री दुबे ने बताया कि गत दिवस इन घटनाओं के सामने आने के पश्चात भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी द्वारा उन्हें तथा मंडला सिवनी सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री फगग्नसिंह कुलस्ते को इस घटना की विस्तृत जानकारी दी गई जिस पर वे घटनास्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने स्थानीय पुलिस प्रशासन से इस मामले की पूर्ण जानकारी लेते हुए आरोपियों के अभी तक ना पकडे जाने पर रोष जताया। इस घटना को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री फगग्न सिंह कुलस्ते एवं भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा जिला प्रशासन  (district administration) को भी इस घटना को गंभीरता से लेते हुए इस घटना के अपराधियों पर तत्काल और कठोर कार्रवाई किए जाने की बात कही गई।

आसामाजिक तत्वों के दुस्साहस से सामाजिक वातावरण बिगड़ रहा है

जिल भाजपा द्वारा भी आशंका व्यक्त की गई कि यह घटना समाज में वैमनस्यता फैलाने के उद्देश्य की गई प्रतीत होती है दुख की बात यह है कि अपराधी अभी तक बैखोफ होकर खुले घूम रहे हैं। जिससे एसे आसामाजिक तत्वों का होंसला और बढ़ रहा है। अत: अपराधियों शीघ्र धर पकड़ व कठोर कार्यवाही जरूरी है ताकि संबंधित क्षेत्र एवं जिले का सामाजिक वातावरण किसी भी तरह से खराब ना हो।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष