Tue, 20 Oct 2026 | 10:21:19 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

अवैध उत्खनन पर कलेक्टर का प्रहार: 81 लाख का जुर्माना, माफियाओं में हड़कंप

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Apr 19, 2026 03:01 pm / Post views : 132

अवैध उत्खनन पर कलेक्टर का प्रहार: 81 लाख का जुर्माना, माफियाओं में हड़कंप
शेयर करें:

 अवैध खनन कार्रवाई - अवैध उत्खनन पर कलेक्टर का प्रहार: 81 लाख का जुर्माना, माफियाओं में हड़कंप

छिंदवाड़ा / पांढुर्णा यशो : - जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं भंडारण के खिलाफ कलेक्टर न्यायालय ने सख्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में कुल 81 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है। कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई, जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

रेत भंडारण पर 9.75 लाख का जुर्माना

प्रकरण क्रमांक 0022/3-67/2025-26 के तहत मौजा हिवराखंडेरायवार में बिना अनुमति रेत भंडारण करने पर रोमदेव उर्फ विक्की कालबांडे एवं गंगाधर गोखे पर 9,75,000 रुपये की शास्ति अधिरोपित की गई तथा जप्त रेत के अधिहरण के आदेश दिए गए।

मुरुम उत्खनन पर 12 लाख की कार्रवाई

प्रकरण क्रमांक 0016/3-67/2025-26 के तहत मौजा गोंडीवाडोना में अवैध मुरुम उत्खनन पर मुकेश पटेल रायसिंग एंड कंपनी एवं बब्बूसिंह बाक्सर पर 12,00,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

मैंगनीज खनन पर 59.62 लाख का बड़ा जुर्माना

प्रकरण क्रमांक 0013/3-67/2024-25 के अनुसार भिलापार क्षेत्र में मेसर्स श्री विनायक मिनरल्स द्वारा अवैध मैंगनीज उत्खनन पर 59,62,320 रुपये की शास्ति अधिरोपित की गई।
“अवैध खनन गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।”

प्रशासन का सख्त संदेश

इस कार्रवाई से जिले में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप की स्थिति है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

अब देखना यह है कि इस सख्ती के बाद अवैध खनन पर पूरी तरह लगाम लग पाती है या नहीं।

http://pandhurna.mpinfo.org/TodaysNews?newsid=20260417N519&fontname=Mangal&LocID=954&pubdate=04/17/2026

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें