Thu, 22 Oct 2026 | 02:12:23 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव

पुलिस को देखकर भागा युवक, थैले की तलाशी ली तो निकला गांजा! बंडोल पुलिस ने 245 ग्राम के साथ दबोचा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 30, 2026 12:45 am / Post views : 86

पुलिस को देखकर भागा युवक, थैले की तलाशी ली तो निकला गांजा! बंडोल पुलिस ने 245 ग्राम के साथ दबोचा
शेयर करें:

बंडोल पुलिस की कार्रवाई: 245 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

सिवनी यशो :- जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। बंडोल पुलिस ने बांकी-मोठार रोड पर एक संदिग्ध युवक को पुलिस देखकर भागने की कोशिश करते हुए पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद प्लास्टिक के थैले में 245 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त 2026 को थाना बंडोल पुलिस क्षेत्र में जुर्म जरायम पतासाजी एवं भ्रमण पर थी। इसी दौरान ग्राम बांकी-मोठार रोड पर राजेन्द्र ठाकुर के घर के पास आम सड़क पर एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान सुनील ठाकुर पिता भैय्यालाल ठाकुर, उम्र 43 वर्ष, निवासी ग्राम बांकी, थाना बंडोल के रूप में हुई।

थैले के अंदर कागज में छिपाकर रखा था गांजा

पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी ली गई। उसके पास रखे प्लास्टिक के थैले के अंदर कागज में 245 ग्राम अवैध गांजा रखा मिला। पुलिस के मुताबिक आरोपी गांजा रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 3,500 रुपये बताई गई है।

NDPS एक्ट में मामला दर्ज

मामले में थाना बंडोल में आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी सिवनी चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में की गई।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि. मनोज कुमार जंघेला, सउनि. राजेन्द्र ठाकुर, सउनि. शिवेन्द्र वसूले, सउनि. छोटेलाल कुलस्ते, प्र.आर. जयेन्द्र बघेल, संदेश परतेती, रजनीकांत ठाकुर, आर. राहुल कुशवाहा, इन्द्रभान मर्सकोले एवं म.आर. रूकमणी डेहरि की सराहनीय भूमिका रही।