Fri, 23 Oct 2026 | 08:13:33 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सिवनी पुलिस का बड़ा एक्शन: गौवंश क्रूरता और रासुका के पुराने आरोपियों पर कसा शिकंजा, बकरीद से पहले दी कड़ी चेतावनी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / May 28, 2026 03:36 pm / Post views : 154

सिवनी पुलिस का बड़ा एक्शन: गौवंश क्रूरता और रासुका के पुराने आरोपियों पर कसा शिकंजा, बकरीद से पहले दी कड़ी चेतावनी
शेयर करें:
सिवनी यशो :- आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सिवनी पुलिस ने गौवंश क्रूरता एवं राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के पुराने आरोपियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया है। पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर स्थित मोमिनपुरा क्षेत्र में पहुंचकर आरोपियों को तलब किया और सख्त हिदायत देते हुए भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की चेतावनी दी। पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी केवलारी श्री आशीष भराडे के निर्देशन में यह कार्रवाई संपन्न की गई।

नागपुर के मोमिनपुरा में पहुंची विशेष पुलिस टीम

प्रभारी कंट्रोल रूम निरीक्षक श्री ओमेश्वर ठाकरे, पलारी थाना प्रभारी उपनिरीक्षक श्री संजीव दीक्षित, आरक्षक कपिल कटरे एवं सैफ वकील की टीम द्वारा थाना-तहसील मोमिनपुरा, नागपुर (महाराष्ट्र) क्षेत्र में जाकर पूर्व के गौवंश क्रूरता एवं रासुका के आरोपियों को तलब कर आवश्यक कार्रवाई की गई।

 आरोपियों पर रखी जाएगी सतत निगरानी

पुलिस द्वारा आरोपियों की गतिविधियों पर नियंत्रण रखने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं— ✔️ संबंधित आरोपियों की निगरानी के लिए नागपुर थाना-तहसील प्रभारी को तहरीर भेजी गई। ✔️ एमओबी शाखा को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई हेतु सूचना प्रेषित की गई। ✔️ आरोपियों का डोजियर रिकॉर्ड तैयार कर उनकी गतिविधियों का विस्तृत ब्यौरा संकलित किया गया। ✔️ स्थानीय थाने में आरोपियों की परेड कराकर उन्हें भविष्य में सिवनी पुलिस द्वारा बुलाए जाने पर तत्काल उपस्थित होने के निर्देश दिए गए। ✔️ आरोपियों, उनके परिवारजनों एवं सहयोगियों से विस्तृत पूछताछ कर कड़ी समझाइश दी गई। ✔️ अपराध की पुनरावृत्ति होने पर कठोर कानूनी कार्रवाई और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई।

 बकरीद पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर

सिवनी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बकरीद पर्व के दौरान शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलेभर में लगातार निगरानी रखी जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है तथा एहतियाती कार्रवाईयों का सिलसिला जारी है। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से भी शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष