Thu, 22 Oct 2026 | 06:45:59 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें

पुलिस का बड़ा धमाका: एमडीएमए गिरोह का पर्दाफाश, नागपुर–पुणे से तस्कर गिरफ्तार

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 01, 2025 09:43 pm / Post views : 849

पुलिस का बड़ा धमाका: एमडीएमए गिरोह का पर्दाफाश, नागपुर–पुणे से तस्कर गिरफ्तार
शेयर करें:

पुलिस को और कारोबारियों के नाम मिलने की संभावना

सिवनी पुलिस की कड़ी कार्रवाई

जिले में एमडीएमए पावडर तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। पहले गांधीवार्ड निवासी हाकिम खान की गिरफ्तारी और उसके खुलासों के बाद पुलिस ने नागपुर और पुणे में दबिश देकर अजहर पटेल उर्फ अज्जू खान और उसके साले विकास कांबले को गिरफ्तार किया।

 सिवनी यशो :- नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने एमडीएमए पावडर तस्करों के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेल रहा था।

20 अगस्त को कोतवाली थाना प्रभारी किशोर वामनकर ने गांधीवार्ड निवासी हाकिम खान को एमडीएमए पावडर बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की गई, जिसमें अंतरराज्जीय गिरोह की परतें खुलीं।

नागपुर–पुणे तक छापे

हाकिम खान की निशानदेही पर पुलिस टीम ने नागपुर और पुणे में दबिश दी।

  • पुणे से आरोपी विकास कांबले गिरफ्तार हुआ, जो हाकिम खान का करीबी सप्लायर है।

  • उसकी जानकारी पर पुलिस ने नागपुर के पैराडाइज हिल्स, बानाडोंगरी से कुख्यात तस्कर अजहर पटेल उर्फ अज्जू खान को दबोचा।

अजहर पटेल पर पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के 3 गंभीर अपराध दर्ज हैं। पहचान छुपाकर वह कई पते बदल-बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा था।

आरोपियों का नेटवर्क

  • अजहर पटेल अपना लेन-देन सीधे नहीं करता था, बल्कि अपने साले विकास कांबले के बैंक अकाउंट का इस्तेमाल करता था।

  • हर 3–4 माह में मोबाइल नंबर बदल देता था।

  • अब तक पुलिस को उसके 4 नंबर मिले हैं।

  • अजहर के पिता अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार समिति नामक NGO से जुड़े हुए बताए जाते हैं।

जब्त सामान

  • अजहर पटेल से Realme-12 मोबाइल (कीमत ₹12,000)

  • विकास कांबले से Realme मोबाइल (कीमत ₹10,000)

  • बैंक अकाउंट में जमा राशि (फ्रीज की कार्रवाई जारी)

पुलिस के लिए मील का पत्थर

नगर पुलिस अधीक्षक पूजा पांडे ने बताया कि यह गिरोह युवाओं को नशे के अंधकार में धकेल रहा था। सिवनी पुलिस ने जिस तरह सुनियोजित कार्रवाई की है, वह जिले में नशे के खिलाफ मील का पत्थर साबित होगी।

पुलिस को अंदेशा है कि हाकिम खान और अजहर पटेल से पूछताछ के बाद सिवनी के और भी कारोबारियों के नाम सामने आ सकते हैं। पुलिस हर स्तर पर चौकसी कर रही है और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई के लिए तैयार है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. हाकिम खान (27) निवासी गांधीवार्ड, सिवनी।

  2. अजहर पटेल उर्फ अज्जू खान (28) निवासी नागपुर।

  3. विकास कांबले (28) निवासी पांडुरना।

पुलिस जुलूस बनी चर्चा

गिरफ्तार आरोपियों-  अजहर पटेल और विकास कांबले – को पुलिस ने पैदल जुलूस के रूप में न्यायालय तक ले जाकर पेश किया। यह दृश्य देखते ही शहरवासियों में चर्चा का विषय बन गया।
पुलिस का यह कदम नशा तस्करों के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है।

सराहनीय योगदान

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी किशोर वामनकर,

सउनि दिनेश रघुवंशी,

प्र.आर. योगेश राजपूत,

शेखर बघेल,

अमर उइके,

परवेज सिद्धीकी,

सुजान बघेल,

आरक्षक अजेन्द्र पाल

अनिल वर्मा,

मजहर कुरेशी,

प्रशांत गजभिये,

साइबर सेल से सउनि देवेन्द्र जायसवाल, आरक्षक अजय बघेल एवं विनय चौरिया का विशेष योगदान रहा।

[video width="1280" height="720" mp4="https://dainikyashonnati.com/storage/2025/09/VID-20250901-WA1336.mp4"][/video]

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें