Fri, 13 Nov 2026 | 06:51:06 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी

पुलिस को बड़ी सफलता – 2 दिन में अपहृत दो नाबालिग बालिकाएँ सकुशल बरामद

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 12, 2025 02:32 pm / Post views : 508

पुलिस को बड़ी सफलता – 2 दिन में अपहृत दो नाबालिग बालिकाएँ सकुशल बरामद
शेयर करें:

SEONI 12 September 2025

सिवनी यशो:- ग्राम बादलपार के दो परिवारों ने 09 सितंबर 2025 को चौकी बादलपार, थाना कुरई में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बेटियाँ 06 सितंबर से लापता हैं। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई गई। रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने अपराध क्रमांक 449/2025 एवं 450/2025 धारा 137(2) बीएनएस दर्ज कर विवेचना शुरू की।

पुलिस की तत्परता और साइबर सेल की मदद से मिली सफलता

सिवनी पुलिस अधीक्षक सुश्री शिमाला प्रसाद के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों को नाबालिगों की दस्तयाबी हेतु आदेशित किया गया था। आदेशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा और एसडीओपी बरघाट श्री ललित गंठरे के मार्गदर्शन में थाना कुरई की टीम ने साइबर सेल सिवनी की मदद से सघन खोजबीन की।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दोनों नाबालिग बालिकाएँ मात्र दो दिनों में नागपुर (महाराष्ट्र) से सकुशल बरामद कर ली गईं।

परिजनों को सौंपते ही लौट आई मुस्कान

कानूनी औपचारिकताओं के बाद पुलिस ने दोनों बालिकाओं को परिजनों के सुपुर्द किया। परिवारों के चेहरे पर राहत और खुशी झलक उठी। क्षेत्र में भी पुलिस की सक्रियता और विश्वास जगाने वाली छवि पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली।

पुलिस अधिकारियों और जवानों की सराहनीय भूमिका

इस सफलता में एसडीओपी बरघाट श्री ललित गंठरे, निरीक्षक के.एस. टेकाम, उपनिरीक्षक आर.एस. राजपूत, साइबर सेल से सउनि देवेन्द्र जैसवाल, प्र.आर. 83 राजकुमार सिरशाम, आर. 629 विजय मर्रापे और आर. 666 अरविन्द इवनाती की विशेष भूमिका रही।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें