Tue, 20 Oct 2026 | 06:44:06 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग : राज्य साइबर पुलिस की चेतावनी!

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 16, 2025 07:29 pm / Post views : 290

अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग : राज्य साइबर पुलिस की चेतावनी!
शेयर करें:

"इज्जत पर हमला" - फर्जी प्रेमजाल, अश्लील वीडियो और ब्लैकमेलिंग के बढ़ते साइबर अपराध पर राज्य साइबर पुलिस की चेतावनी!

Bhopal 16 June 2025 भोपाल यशो:- आज जहां बेटियाँ घर की सीमा लांघकर ऊँचाइयों को छूने निकल रही हैं, वहीं कुछ दरिंदों ने इंटरनेट की आड़ में उनके सपनों और अस्मिता को तार-तार करने की साजिशें तेज कर दी हैं। राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा जारी एडवाइजरी-30 में महिलाओं और छात्राओं को सावधान किया गया है — "अब शोषण की भाषा बदली है, शिकार ऑनलाइन हो रहा है!"

कैसे बनती हैं बेटियाँ जालसाजों का निशाना

साइबर पुलिस के अनुसार, संगठित गिरोह स्कूल-कॉलेज या सोशल मीडिया पर छात्राओं से महंगी गाडिय़ों, ब्रांडेड जीवनशैली और भावनात्मक सहारे का दिखावा कर दोस्ती करते हैं। फिर होटल या ढाबों में उन्हें नशा कराकर अश्लील वीडियो बना लेते हैं और इन वीडियो के ज़रिए ब्लैकमेल कर बार-बार यौन शोषण करते हैं। कुछ मामलों में पीडि़ताओं को मजबूर कर दूसरी लड़कियों को भी फँसाया जाता है। कई युवतियाँ इन अपराधियों के हाथों देह व्यापार और मानव तस्करी तक में धकेली जाती हैं।

"एक चूक - जि़ंदगी भर की चोट!"

साइबर पुलिस की पाँच बड़ी सलाह: आपत्तिजनक वीडियो/तस्वीरें कभी न बनाएं, और न ही भेजें। सोशल मीडिया की दोस्ती पर आँख मूंदकर भरोसा न करें। लक्जऱी जीवनशैली के दिखावे में न फँसें। ऑनलाइन मित्रों से अकेले मिलना खतरनाक हो सकता है। तुरंत शिकायत करें: नजदीकी थाना 🔹 www.cybercrime.gov.in 🔹 हेल्पलाइन: 1930

"बेटियों की इज्जत अब समाज की जि़म्मेदारी है!"

राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में महिलाओं को चुप नहीं रहना चाहिए। प्रत्येक लड़की की चुप्पी एक और अपराधी को छूट देती है। यदि आप शिकार बनी हैं, या किसी और को ऐसी स्थिति में देखती हैं, तो डरें नहीं — आवाज उठाएं। सिस्टम अब आपके साथ खड़ा है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें