Tue, 20 Oct 2026 | 05:56:58 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई

आयुर्वेद चिकित्सक दुबे का संदिग्ध अवस्था में मिला शव

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 04, 2024 10:53 am / Post views : 142

आयुर्वेद चिकित्सक दुबे का संदिग्ध अवस्था में मिला शव
शेयर करें:

परिजनों ने हत्या का जताया संदेह, कान्हीवाड़ा पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

सिवनी यशो :- कान्हीवाड़ा के पद्दीकोना क्षेत्र के जंगल में जुआ का फड़ चलने की जानकारी होने पर पुलिस ने जुआरियों को पकडऩे के लिए धावा बोला पुलिस को देखकर जुआरी तितरबितर होकर भाग निकले पुलिस के अनुसार बाद में कुछ जुआरियों को पकडा गया और इनके पास से 55 हजार रूपये की राशि जप्त की गई।
 पुलिस को देखकर भागने वालों में से डां. प्रदीप दुबे का शव मिला है । मृतक डाक्टर के परिजनो ने पुलिस पर लापरवाही और हत्या का आरोप लगाया है तथा सिवनी विधायक ने भी पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
   कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल में शनिवार को आयुर्वेद डाक्टर प्रदीप दुबे का औंधे मुंह गिरी हुईं हालत में शव मिलने पर हड़कंप मच गया। परिजनों ने इस मामले पर कान्हीवाड़ा पुलिस पर लापरवाही का जहां आरोप लगाया है तो वहीं उन्होंने उनकी हत्या किए जाने का भी आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। जिला अस्पताल सिवनी के पोस्टमार्टम कक्ष पर पहुंचे सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने भी जिले की पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिले भर में बढ़ रहे अपराध पर चिंता व्यक्त की है, साथ ही डॉक्टर के शव मिलने पर पुलिस अधीक्षक से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र की पुलिस व एक अन्य थाना क्षेत्र की पुलिस ने बीते दिवस कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के जंगल छीतापार पद्दीकोना के समीप के जंगल में चल रहे जुए फड़ में धावा बोला था। पुलिस को देखते ही जंगल में जुआ खेल रहे जुआरी में भगदड़ की स्थिति बन गई। यहां छपारा शीश वार्ड निवासी प्रदीप दुबे पिता लेखराम दुबे भी मौजूद थे जिनका दूसरे दिन जंगल में शव मिला। इस मामले में परिजनों में मृतक के भतीजे छपारा निवासी नीरज दुबे ने बताया कि हादसे की सूचना उन्हें अश्वनी मिश्रा से सर्वप्रथम प्राप्त हुई। जब वे कान्हीवाड़ा के जंगल में पहुंचे तो उनके चाचा प्रदीप दुबे का शव जमीन में गिरा दिखा। जमीन में उनका शव औंधे मुंह था। ऐसी स्थिति में उन्होंने बताया कि घटना के बाद से वहां किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। साथ ही प्रदीप दुबे के नहीं मिलने पर ग्रामवासियों द्वारा ही पतासाजी की जा रही थी। इसके साथ ही जिस स्थिति में वह गिरे थे उनके चेहरे पर ही चोट आना था। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की है, जिसके निशान पीठ व पैरों पर भी है । परिजनों ने डॉक्टर प्रदीप दुबे की मृत्यु होने पर हत्या का संदेह व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। बताया जाता है कि छपारा के आयुर्वेदिक आयुर्वेद डॉक्टर प्रदीप दुबे का एक पुत्र प्रतीक है जो भोपाल में आर्किटेक्ट की पढ़ाई में लगा हुआ है वही एक पुत्री आशी भोपाल में जॉब कर रही है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष