Wed, 21 Oct 2026 | 11:10:20 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

अमानत में खयानत का मामला: लाखों की संपत्ति बरामद, तीन गिरफ्तार

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 19, 2026 12:56 am / Post views : 99

अमानत में खयानत का मामला: लाखों की संपत्ति बरामद, तीन गिरफ्तार
शेयर करें:
सिवनी: लाखों रुपये के बिजली तार गबन मामला में तीन आरोपी गिरफ्तार
सिवनी यशो :- जिले की आदेगांव पुलिस ने अमानत में खयानत और लाखों रुपये मूल्य के बिजली तारों के गबन के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गबन की गई संपत्ति भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद उपजेल लखनादौन भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी श्री अपूर्व भलावी के मार्गदर्शन में थाना आदेगांव पुलिस ने यह कार्रवाई की। 12 ड्रम बिजली तारों का किया था गबन थाना आदेगांव पुलिस के अनुसार प्रार्थी अर्जुन सिंह राजपूत (45), निवासी ग्राम बचई, जिला नरसिंहपुर ने 15 जून 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 08 ड्रम बिजली के एल्युमिनियम तार एवं 04 ड्रम 50 स्क्वेयर एमएम केबल तार का खुर्द-बुर्द कर गबन कर लिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर थाना आदेगांव में अपराध क्रमांक 115/2026 के तहत धारा 316(2) एवं 316(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़े आरोपी

विवेचना के दौरान पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन कर संभावित स्थानों पर तलाश अभियान चलाया। 16 जून को पुलिस ने तीन संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपराध करना स्वीकार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी हैं—

- प्रमोद प्रसाद उर्फ बबलू (40), निवासी सिमडेगा, झारखंड - टेकचंद चंद्रवंशी (41), निवासी दतनी, थाना लखनवाड़ा, जिला सिवनी - अतुल राहंगडाले (34), निवासी गोकलपुर, थाना अरी, जिला सिवनी पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर गबन की गई संपत्ति बरामद कर ली गई।

अन्य संदेहियों से भी पूछताछ जारी

पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक आशीष धुर्वे, एएसआई बलदेव श्रीवास्तव, एएसआई रजनीकांत दुबे, प्रधान आरक्षक अमर बरकड़े तथा आरक्षक सरवन, संदीप एवं ओमप्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष