Tue, 20 Oct 2026 | 01:06:32 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

थाने में हंगामे के बाद युवती की शिकायत दर्ज, दूसरे पक्ष ने भी दिया आवेदन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 28, 2026 12:48 am / Post views : 90

थाने में हंगामे के बाद युवती की शिकायत दर्ज, दूसरे पक्ष ने भी दिया आवेदन
शेयर करें:

थाने में हंगामा: युवती की शिकायत, दूसरे पक्ष ने भी दिया आवेदन

छिंदवाड़ा यशो :- कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवती द्वारा कथित तौर पर थाने पहुंचकर हंगामा किए जाने के बाद विवाद ने तूल पकड़ लिया। मामले में गुलाबरा निवासी दीपिका ने लिखित शिकायत देकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र प्रताप राणा सहित कुछ लोगों पर उसके घर पहुंचकर अभद्रता करने, धमकाने और तोड़फोड़ किए जाने के आरोप लगाए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से श्रद्धा पटेल ने भी पुलिस को लिखित आवेदन देकर दीपिका पर फोन पर नशे की हालत में विवाद करने, धमकाने और अपशब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है।

युवती ने लगाए घर पहुंचकर धमकाने के आरोप

कोतवाली पुलिस के अनुसार गुलाबरा निवासी दीपिका ने शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ रहती है। उसकी एक युवती से दोस्ती है, जो नरसिंहपुर रोड निवासी श्रद्धा की भी परिचित बताई गई है। दीपिका का आरोप है कि उसे जानकारी मिली कि उसकी छवि को लेकर गलत बातें प्रचारित की जा रही हैं। दीपिका के अनुसार उसने इस संबंध में श्रद्धा से फोन पर बात की, जिसके बाद कथित तौर पर उसे धमकाया गया। शिकायत में आरोप है कि बाद में श्रद्धा अपने दो साथियों तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र प्रताप राणा के साथ उसके घर पहुंची। दीपिका ने आरोप लगाया कि घर के सामने अपशब्दों का प्रयोग किया गया, तोड़फोड़ की गई तथा उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी गई। दीपिका का कहना है कि घटनाक्रम से संबंधित सीसीटीवी फुटेज उसके पास सुरक्षित है। मामले के बाद उसने वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री सहित जिम्मेदार अधिकारियों से न्याय की मांग भी की है।

दूसरे पक्ष ने भी थाने पहुंचकर दिया आवेदन

पुलिस के मुताबिक, दूसरे पक्ष की श्रद्धा पटेल भी रात करीब एक बजे कोतवाली थाने पहुंची और लिखित शिकायत दी। शिकायत में उसने आरोप लगाया कि दीपिका ने फोन पर नशे की हालत में उससे विवाद किया, धमकी दी और अपशब्दों का इस्तेमाल किया। इस तरह मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं। अब पुलिस द्वारा शिकायतों, उपलब्ध साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

जिला उपाध्यक्ष ने आरोपों को बताया षड्यंत्र

भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र प्रताप राणा ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके खिलाफ षड्यंत्र किया जा रहा है।

पुलिस का कहना

आशीष धुर्वे, टीआई कोतवाली ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन प्राप्त हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें