Tue, 20 Oct 2026 | 09:21:10 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

महिलाओं के साथ धोखाधड़ी, पुलिस अधीक्षक से शिकायत

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 03, 2024 01:06 pm / Post views : 205

महिलाओं के साथ धोखाधड़ी, पुलिस अधीक्षक से शिकायत
शेयर करें:
बरघाट यशो : - जिले के बरघाट थाना अंतर्गत आने वाले जावरकाठी ग्राम की महिलाएं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि उनके साथ ग्राम की ही एक महिला ने 20 लाख की धोखाधड़ी की है। एसपी को दिए गए आवेदन में महिलाओं ने बताया कि उनके नाम पर कई बैंकों से लोन लेने और लोन की राशि स्वयं के उपयोग में लेकर महिला परिवार समेत फरार हो गई है। गांव की सरोज, अनीता, ज्ञानेश्वरी, गीता और रीना मर्सकोले समेत अन्य महिलाओं ने बताया है कि गांव की शिवकुमारी पति सुरेन्द्र इनवाती नामक महिला ने गांव की ही महिलाओं को झांसा देकर उनके नाम से स्वास्तिक बैंक सिवनी, उत्कर्ष बैंक, ग्राम शक्ति बैंक, सूर्योदय बैंक, आशीर्वाद बैंक, बंधन बैंक, ग्रामीण कोटा, कमल फायनेंस समेत अन्य बैंकों से 20 लाख रुपए का लोन ले लिया। महिलाओं के खातों में लोन की राशि आने पर शिवकुमारी ने घर आकर प्रलोभन देते हुए सभी महिलाओं के खातों से लोन की राशि निकलवाकर स्वयं खर्च कर ली। अब शिवकुमारी लोन की किस्त बैंकों में जमा नहीं कर रही है। इसके कारण बैंक के कर्मचारी उनके घर आकर लोन की राशि की मांग कर रहे हैं। महिलाओं ने शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया है कि रुपए वापस मांगने और बैंक में किस्त की राशि जमा करने की बात कहने पर शिवकुमारी के पति सुरेन्द्र इनवाती द्वारा आत्महत्या करने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित महिलाओं ने शिवकुमारी और उसके परिवार से उनके नाम से लिए गए लोन की राशि बैंकों को वापस दिलवाए जाने की मांग की है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष