Tue, 20 Oct 2026 | 01:37:13 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

असली और नकली किन्नर के बीच विवाद,नकली के चक्कर में असली हो रहे बदनाम

असली और नकली किन्नर के बीच विवाद,नकली के चक्कर में असली हो रहे बदनाम
शेयर करें:
सिवनी यशो:- सिवनी जिले के छपारा बस स्टैंड में शुक्रवार को असली किन्नरों ने नकली किन्नरों के बीच जमकर विवाद हुआ और बात मारपीट तक पहुँच गयी । विवाद अधिक बढऩे पर बात छपारा थाने तक पहुँच गयी । प्राप्त जानकारी के अनुसार सावन के महीने में सिवनी से आई किन्नरों की टोली ने आरोप लगाया की आदेगांव से आए नकली किन्नरों ने बेवजय हमसे लड़ाई कर रहे है तथा हमारे एरिया में आकर के लोगो के घरों में चोरी करते है। उनकी इस हरकत से बदनाम हम असली किन्नर हो रहे है। जिसके बाद असली और नकली किन्नरों के बीच में विवाद शुरू हो गया। वही विवाद की जानकारी मिलने के बाद छपारा पुलिस मौके पर पहुँची। जहाँ सभी किन्नरों को पुलिस वाहन में बैठलकर थाने ले गई एवं दोनों पक्ष की बातें सुनने और समझाने का दौर शुरू हुआ। किन्नरों ने बताया कि नकली किन्नर जिले के कई हिस्सों में घूम रहे हैं, जो लोगों से अवैध तरीके से पैसा वसूल रहे। जिसके कारण असली किन्नरों की छबि धूमिल हो रही है। जानकारी के अनुसार छपारा नगर के बस स्टैंड में शुक्रवार की दोपहर प्रतिवर्ष सावन माह में जिला मुख्यालय सिवनी से आने वाले किन्नरों के दल ने आदेगांव क्षेत्र के छह से सात नकली किन्नरों को बधाई देकर वसूली करते हुए पकड़ लिया। इस पर असली और नकली किन्नरों के बीच जमकर हंगामा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हंगामें के दौरान असली किन्नरों ने नकली किन्नरों की निर्वस्त्र कर पिटाई की। जिला मुख्यालय से छपारा पहुँचे किन्नरों का आरोप था कि कुछ लड़के नकली किन्नर के भेष में बधाई मांग रहे थे। वह बधाई मांग कर न सिर्फ उनका हक छीन रहे हैं, बल्कि लोगों को भी धोखा दे रहे हैं। आरोप लगाते हुये असली किन्नरों ने नकली किन्नरों को निर्वस्त्र कर दिया । हंगामा अधिक बढऩे पर असली किन्नरों ने पुलिस से भी शिकायत की है। इस घटना पर छपारा पुलिस ने बताया कि असली और नकली के इस विवाद में दोनों पक्षों को शांत किया गया वहीं आगे की कार्रवाई की जा रही। जानकारी के अनुसार चार से पांच लड़के किन्नर के भेष में लोगों से बधाई मांग रहे थे। इस मामले में जांच की जा रही है। क्षेत्रीयजनों का कहना है कि इस क्षेत्र में किन्नर के रूप में आने वाले कुछ नकली किन्नरों ने लूटपाट की घटनाओं को भी अंजाम दिया है । संभव है इस मामले की जाँच में कुछ तथ्य सामने आये । बताते है कि कुछ दिनों पूर्व छपारा क्षेत्र के गांव भाडतेंदनी में किशनिया बाई (62) के घर कुछ किन्नरों ने सोने चांदी के जेवर का पानी पीने से सारी बीमारी दूर होने की बात कह कर सोने और चांदी के जेवरों को धुलकर तथा उसका पानी उनके बच्चों सहित सभी सदस्यों को जिससे सभी बेहोश हो गये और मौके से किन्नर जेवर लेकर भाग गए थे। इसी प्रकार ं विगत 19 जुलाई बुधवार को नांदियाकलां गांव में एक महिला के घर भी किन्नरों ने पहले पीने के लिए उससे पानी मांगा उसके बाद महिला से कानों की सोने की वाली मांग कर मौके से चंपत हो गए थे। इस प्रकार की लूटपाट की घटनाएँ किन्नर के भेष में घुम रहे व्यक्तियों द्वारा की जा रही है । जिसकी सूक्ष्मता से जाँच से रहस्य पर से पर्दा उठ सकता है ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें