Tue, 10 Nov 2026 | 03:24:55 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा अग्निकांड में छह लोगों की दर्दनाक मौत, दीवार तोड़कर चार ने बचाई जान नगर परिषद अध्यक्ष इमरता साहू ने मां महालक्ष्मी का पूजन कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में पांच दिवसीय दीपोत्सव आज से, 9 नवंबर को होगा विशाल नगर भोज छिंदवाड़ा के चार मोगली मित्रों ने दिखाई उत्सुकता, पेंच के जंगल में हुआ बाघ का दीदार उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन का सिवनी में आत्मीय स्वागत, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर शरीर से दूर रहूंगा लेकिन हृदय से कभी दूर नहीं - डॉ. ढालसिंह बिसेन दीपावली से पहले फटाका बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की नजर, एडीएम और एएसपी ने किया निरीक्षण शराब माफिया की जड़ें उखाड़ने की तैयारी, पांच जिलों में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई कम बारिश की आशंका के बीच किसानों को सलाह, मसूर-अलसी-चना और सरसों की बोनी करें: सांसद विवेक साहू कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से मांगे करोड़ों रुपये, पेयजल संकट पर लिखा पत्र छपारा अग्निकांड में छह लोगों की दर्दनाक मौत, दीवार तोड़कर चार ने बचाई जान नगर परिषद अध्यक्ष इमरता साहू ने मां महालक्ष्मी का पूजन कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में पांच दिवसीय दीपोत्सव आज से, 9 नवंबर को होगा विशाल नगर भोज छिंदवाड़ा के चार मोगली मित्रों ने दिखाई उत्सुकता, पेंच के जंगल में हुआ बाघ का दीदार उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन का सिवनी में आत्मीय स्वागत, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर शरीर से दूर रहूंगा लेकिन हृदय से कभी दूर नहीं - डॉ. ढालसिंह बिसेन दीपावली से पहले फटाका बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की नजर, एडीएम और एएसपी ने किया निरीक्षण शराब माफिया की जड़ें उखाड़ने की तैयारी, पांच जिलों में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई कम बारिश की आशंका के बीच किसानों को सलाह, मसूर-अलसी-चना और सरसों की बोनी करें: सांसद विवेक साहू कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से मांगे करोड़ों रुपये, पेयजल संकट पर लिखा पत्र

रॉड, डंडे और पत्थरों से युवक पर जानलेवा हमला

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 10, 2025 08:26 pm / Post views : 216

रॉड, डंडे और पत्थरों से युवक पर जानलेवा हमला
शेयर करें:

माचागोरा गांव के 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर, युवक की हालत नाजुक

Chhindwara 10 June 2025 छिंदवाड़ा यशो :- थाना चौरई क्षेत्र अंतर्गत सोमवार देर शाम माचागोरा गांव के पास 12 लोगों ने एक युवक पर रॉड, डंडे, पाइप और पत्थरों से हमला कर जान से मारने की कोशिश की। पीडि़त युवक विश्राम वर्मा, निवासी हिवरखेड़ी, जब कलकोटी से अपने घर लौट रहा था, उसी दौरान उस पर यह घातक हमला किया गया। हमलावरों ने उसे बुरी तरह पीटकर बेहोश कर दिया। घटना के तुरंत बाद विश्राम को गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल वह बोलने की स्थिति में नहीं है, जिससे घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस घटना की जानकारी घायल युवक के बड़े भाई आशाराम वर्मा ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौरई थाना पुलिस मौके पर पहुँची और पीडि़त को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सभी आरोपी माचागोरा गांव के निवासी हैं। इस सनसनीखेज हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस हमले के कारणों की तह तक पहुँचने का प्रयास कर रही है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष