Fri, 23 Oct 2026 | 02:03:17 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

डुण्डासिवनी पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का किया पर्दाफाश

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 12, 2026 06:52 pm / Post views : 155

डुण्डासिवनी पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का किया पर्दाफाश
शेयर करें:
सिवनी यशो :- जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में डुण्डासिवनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ₹7.27 लाख कीमत का चोरी का मशरूका बरामद किया गया है। इस कार्रवाई से डुण्डासिवनी थाना क्षेत्र की चार तथा कोतवाली थाना क्षेत्र की एक सहित कुल पांच चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा तथा एसडीओपी सिवनी चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में की गई।

मैहर दर्शन गए परिवार के घर में हुई थी चोरी

पुलिस के अनुसार, 29 जून 2026 को ड्रीमलैंड सिटी निवासी रजनी पंचेश्वर ने थाना डुण्डासिवनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह परिवार सहित मैहर दर्शन गई थीं। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ली। शिकायत पर थाना डुण्डासिवनी में अपराध क्रमांक 342/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र से मिली सफलता

थाना प्रभारी निरीक्षक चैनसिंह उइके के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने डुण्डासिवनी क्षेत्र की चार और कोतवाली क्षेत्र की एक चोरी सहित कुल पांच वारदातें करना स्वीकार कर लिया।

₹7.27 लाख का मशरूका बरामद

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का पूरा माल बरामद किया, जिसमें शामिल हैं— ₹28,440 नगद सोने का रानी हार सोने की अंगूठी सोने की लौंग चांदी की एक बड़ी एवं दो छोटी पायल चांदी का सिक्का दो मोटरसाइकिल बरामद मशरूके की कुल कीमत ₹7,27,000 आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपी पुलिस ने जिन पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें— आमिर खान (22), अशोक वार्ड आशीष वास्त्री (33), विवेकानंद वार्ड अमन चौहान (19), मंगलीपेठ इरशाद खान (32), गुरुनानक वार्ड अंकित सिहोसे (26), ड्रीमलैंड सिटी शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल सिवनी भेज दिया गया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक चैनसिंह उइके के नेतृत्व में उप निरीक्षक निसार खान, बालकृष्ण त्रिगाम तथा पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष