Wed, 21 Oct 2026 | 09:33:56 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

आबकारी विभाग ने अवैध शराब के विरूद्ध जैतपुर सहित अन्य स्थानों पर की कार्यवाही

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jan 04, 2025 10:02 pm / Post views : 192

आबकारी विभाग ने अवैध शराब के विरूद्ध जैतपुर सहित अन्य स्थानों पर की कार्यवाही
शेयर करें:

अंग्रेजी, देशी एवं कच्ची शराब के अवैध व्यापारियों पर की कार्यवाही

सिवनी 04 जनवरी 2025 सिवनी यशो:- कलेक्टर सिवनी सुश्री संस्कृति जैन के नेतृत्व एवं जिला आबकारी अधिकारी विनोद खटीक के निर्देशन में आज आबकारी दक्षिण वृत्त सिवनी के अंतर्गत आबकारी स्टॉफ के द्वारा गोपालगंज क्षेत्र के ग्राम नएगांव के जंगल में अवैध कच्ची शराब के अड्डों पर छापामार कार्यवाही की गई है जिसमें अवैध हाथ भट्टी कच्ची शराब बनाने के अड्डे नष्ट किए गए हैं एवं कच्ची शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाला महुआ लाहन भारी मात्रा में बरामद कर नष्ट किया गया है । ग्राम नएगांव में एक व्यक्ति के कब्जे से रबर के एक ट्यूब में अवैध कच्ची शराब बरामद की जाकर जप्त भी की गई है । इसके अलावा कल आबकारी दक्षिण वृत्त सिवनी के अंतर्गत सीएम हेल्पलाइन पोर्टल में प्राप्त शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए 06 न्यायालयीन प्रकरण भी कायम किए गए हैं । इस प्रकार विगत दो दिवस के कार्यवाही में आबकारी दक्षिण वृत्त सिवनी के अंतर्गत कुल 08 आपराधिक प्रकरण कायम किए गए हैं । इन प्रकरणों में आरोपी शुभम बघेल आत्मज श्याम लाल उम्र 23 वर्ष निवासी जैतपुर थाना लखनवाड़ा, अंजलि बघेल पत्नी राजकुमार बघेल उम्र 40 वर्ष निवासी जैतपुर थाना लखनवाड़ा , सुरेश यूईके आत्मज इंदर यूईके उम्र 55 वर्ष निवासी नए गांव थाना कुरई , रेखा बाई नामने पत्नी अजय उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम टिल्ली टोला थाना अरी, हेमलता वट्टी पत्नी किशोर उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम टिल्ली टोला थाना अरी, रूपसिंह मर्सकोले आत्मज सुंदर उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम टिल्ली टोला थाना अरी तथा राजाराम सनोडिया आत्मज सकलू उम्र 32 वर्ष निवासी दत्तनी थाना लखनवाड़ा के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) क के अंतर्गत आपराधिक प्रकरण कायम किए गए हैं । कार्यवाही में 27 पाव देशी शराब, 24 पाव अंग्रेजी शराब मैकडॉवेल रम , 91 लीटर अवैध हाथ भट्टी कच्ची शराब एवं लगभग 3800 किलोग्राम महुआ लहान बरामद कर जप्त किया गया है । कार्यवाही में जप्त सामग्रियों की अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख 10 हजार रुपए है । कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रणय श्रीवास्तव, आबकारी उप निरीक्षक सुश्री खुशबू प्रिया मरावी, मुख्य आरक्षक तीरथ सनोडिया, आरक्षक लेखसिँह, आनंद मरावी, एवं मुकेश अहिरवार शामिल रहे हैं।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष