Wed, 21 Oct 2026 | 11:20:38 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त

सिवनी में बन रहे फर्जी प्रमाण पत्र, राष्ट्र के लिये हो सकते है खतरनाक - राजिक

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Dec 11, 2024 10:10 pm / Post views : 195

सिवनी में बन रहे फर्जी प्रमाण पत्र, राष्ट्र के लिये हो सकते है खतरनाक - राजिक
शेयर करें:
Seoni 11 December 24 सिवनी यशो:- सिवनी नगर में डिजिटल (digital) जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र  (birth-death certificate) ऑनलाइन फर्जी बनाये जा रहें है, भैरोगंज अंबिका चौक के आगे संचालित ऑनलाइन सेन्टर से मोटी रकम लेकर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाये जा रहे है । इस ऑनलाइन सेन्टर से 22-2-1958, 1-1-1975, 1-1-1981 तिथि के तीन डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र उप-रजिस्टार (जन्म मृत्यु) डिस्ट्रिक हास्पिटल सिवनी के पद नाम के हस्ताक्षर से उक्त प्रमाण पत्र बनाए गये है इन फर्जी जन्म प्रमाण पत्रों में मध्यप्रदेश शासन का चिन्ह एवं जन्म-मृत्यु का चिन्ह (मोनो) एवं क्यूआर कोड अंकित है पंजीकरण संख्या भी गलत है। यह बात का खुलासा करते हुये नगर पालिका परिषद के सभापति एवं जिला कांग्रेस के प्रवक्ता राजिक अकील खान ने गंभीर चिंता व्यक्त की है और कहा है कि इस प्रकार के फर्जी प्रमाण पत्र से राष्ट्र को गंभीर खतरा हो सकता है । श्री खान ने प्रशासन से तत्काल कार्यवाही की मांग की है । श्री खान ने कहा है कि इन प्रमाण पत्रों की सत्यता पता करने हेतु जानकारी जिला चिकित्सालय उप-रजिस्टार से ली गई, तो उन्होंने यह बताया कि जिला चिकित्सालय में जुलाई 2007 के पूर्व जन्म-मृत्यु का कोई रिकार्ड दर्ज नही है, जुलाई 2007 के पूर्व के जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जिला चिकित्सालय से नहीं बनाये जाते। इसके पूर्व में भी फर्जी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के मामले हमारे संज्ञान में आये थे जिसकी शिकायत हमारे द्वारा की शिकायत की गई थी। जो जन्म प्रमाण पत्र आपके द्वारा मुझे दिखाये गये है वह प्रमाण पत्र पूर्णत: फर्जी है। जिला चिकित्सालय द्वारा इस तरह के कोई जन्म प्रमाण पत्र जारी नहीं किये गये है। यह मामला बहुत ही गंभीर है कोई भी असामाजिक तत्व, बाहरी व्यक्ति, इस तरह के फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर राष्ट्र के लिए खतरा साबित हो सकता है, फर्जी बीमा क्लेम प्राप्त करने शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए इस तरह के फर्जी प्रमाण पत्र का उपयोग कर नियम विरूद्व लाभ ले सकते है। जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक से निवेदन है कि अतिशीघ्र फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का भण्डा फोड़कर उन पर कठोर से कठोर कार्यवाही करने का कष्ट करें।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष