Wed, 21 Oct 2026 | 04:31:27 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों का हो रहा शोषण, परिवहन में मनमानी

धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों का हो रहा शोषण, परिवहन में मनमानी
शेयर करें:
Seoni 02 January 2025 सिवनी यशो:- अन्नदाता किसान के लिये धरती का सीना चीर कर अन्न पैदा करना जितना मुश्किल नहीं होता उससे कहीं अधिक परेशानी और जिल्लत का सामना उसे अपनी उपज बेचने में होती है । किसानों की चिंता और किसानों के सम्मान की बात करने वाली सरकारे और जनप्रतिनिधि उस समय मूक दर्शक बन जाते है जब किसानों को शासकीय तंत्र के कर्मचारी अधिकारी और बिचौलिये नोंचने की नीयत से उन्हें परेशान और अपमानित करते है । किसानों की सुविधा के लिये सरकार द्वारा बनाये गये नियमों को ताक पर रखकर उनकी सुविधा के नाम पर भारी भ्रष्टाचार किया जाता है । वर्षो से समर्थन मूल्य पर किसानों की उपज खरीदी का कार्य हो रहा है जिसमें बड़ी अनियमित्ताएँ और किसानों का शोषण होना सामने आता है परंतु पूरा शासन और प्रशासन आज तक सुधार तो दूर की बात है अनियमित्ताओं और शोषण को कम करने में भी सफल नहीं हो पाया और यह हर वर्ष बढ़ते क्रम में ही नजर आता है । वर्तमान समय में सिवनी जिले में समर्थन मूल्य पर किसानों की धान खरीदी का कार्य चल रहा है जिसमें सात विभाग तैनात होने के साथ जिला प्रशासन के आला अधिकारी लगे हुये है परंतु धान उपार्जन के कार्य में व्यापक अनियमित्ताएँ बरती जा रही है और किसान अपनी उपज खरीदी केन्द्रों में तुलवाकर निश्चिंत भी नहीं हो रहा है जब तक उसकी उपज गोदामों नहीं पहुँच जायेगी उसे भुगतान प्राप्त नहीं होता और गोदामों में खरीदी केन्द्रो से उपज परिवहन करने के लिये जिन्हें जिम्मेदारी सौंपी गयी है वह परिवहन कत्र्ता पिछले वर्षो की तरह इस वर्ष भी केन्द्रो से समय पर उपज का परिवहन नहीं कर रहे है । बारिश की आशंका के बाद भी परिवहन की गति नहीं बढ़ रही है जिससे किसान भयभीत है और उसे उपज खराब होने का खतरा है । जानकारी के अनुसार परिवहन कत्र्ता खरीदी केन्द्रों से परिवहन के एवज में अतिरिक्त राशि की मांग करते है और जहाँ से अधिक राशि मिलती है वहीं की उपज का परिवहन करते है । खबासा, कुरई,मोहगांव गोपालगंज सहित अनेक केन्द्रों में उपार्जित धान का अंबार लगा हुआ है परंतु परिवहन कर्ता धान का उठाव नहीं कर रहा है । वहीं उपार्जन केन्द्रों में किसानों की धान की तौल दो किलो तक अधिक ली जा रही है । खवासा के महावेणु खरीदी केन्द्र में किसानों से निर्धारित तुलाई से प्रति चालीस किलों की बोरी में 42 किलो तक धान लिया जा रहा है । खरीदी केन्द्रों में किसानों को जो सुविधाएँ दी जाना चाहिये वे सुविधाएँ खरीदी केन्द्रों पर नदारत है । किसानों ने जिम्मेदार अधिकारियों से जाँच की मांग की है । उपार्जित धान का शीघ्र उठाव करवाने कलेक्टर ने दिये निर्दश

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष