Tue, 20 Oct 2026 | 12:54:57 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

पिता पुत्र ने लाश को लगाया था ठिकाने

पिता पुत्र ने लाश को लगाया था ठिकाने
शेयर करें:

जादू टोना का संदेह, कर दी हत्या,पुलिस ने किया खुलासा

सिवनी यशो:- उगली थाना क्षेत्र के रूमाल में जादू टोना के संदेह पर ओमप्रकाश चौधरी ने गत 09 नवंबर को नत्थुलाल राने को मौत के घाट उतार दिया और मृत नत्थुलाल की लाश को ओमप्रकाश ने अपने पिता के साथ मिलकर लाश को रूमाल जलाशय की कैनाल के कंचनवाड़ा पंप हाऊस के टैंक में डाल दिया । पुलिस ने इस अंधे हत्या कांड का पर्दाफास करते हुये बताया गया है कि मृतक की पत्नि निर्मला राने ने पुलिस में अपने पति के गुम हो जाने की रिपोर्ट दर्ज करायी थी जिसके आधार पर उगली थाना द्वारा पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में तलाश प्रारंभ की और सूझबूझ के साथ की गयी विवेचना में पाया गया कि उसकी हत्या ग्राम के ही एक व्यक्ति ने जादू टोना के संदेह में किया । प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना उगली में गत 10 नवंबर को 23 को निर्मला पति नत्थूलाल राने उम्र 49 साल निवासी ग्राम रुमाल द्वारा उसके पति नत्थूलाल राने दिनांक 9.11.23 की रात्रि से लापता होने की सूचना पर इंसान क्रमांक 39/ 23 दर्ज कर गुमशुदा नत्थीलाल राने की जांच तलाश में लिया गया। गुम इंसान तलाश के दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सिवनी के दिशा निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सिवनी व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस केवलारी के मार्गदर्शन में जांच दौरान पूछताछ करने पर पाया गया कि गुमशुदा नत्थुलाल राने को अंतिम बार दिनांक 9. 11 .23 की रात्रि में करीब 12:00 बजे टेकराम कटरे के घर के पास में अपने घर के तरफ जाते देखा गया था, गुमशुदा की पत्नी निर्मला राने से पूछताछ कर पड़ोसी ओमप्रकाश चौधरी के परिवार से उसके पति नत्थुलाल राने का पूर्व में विवाद होना एवं जान से मारने की धमकी दिया जाना बताने पर संदेह ही ओम प्रकाश चौधरी से पूछताछ करने पर बताया कि नत्थुलाल राने ने इसका लड़का और मां को जादू टोना कर मार देने एवं उसके जादू से ही भाई राहुल की तबीयत खराब होने के संदेह पर दिनांक 9/11/23 की रात्रि में नत्थू लाल राने दिलीप सिंग्राहा के घर में चुनावी मीटिंग में बैठा था, तो उसके आने का इंतजार किया रात्रि करीब 12:10 बजे जैसे ही नत्थुलाल राने अकेले इसके घर के सामने आया तो पीछे से उसे बैलगाड़ी के खूंटा से सिर पर मारा जिससे नत्थू लाल राने जमीन पर गिर गया तो उसे दो खूंटा और मारकर उसकी हत्या कर दिया तभी उसके पिता फूलचंद चौधरी आ गया तो दोनों ने मिलकर नत्थुलाल राने के शव को बोरी में भरकर उसके घर की मोटरसाइकिल में बांध दिया और शव छुपाने के लिए शव को लाकर रुमाल जलाशय की कैनाल के कंचनवाड़ा पंप हाउस के टैंक में डाल दिया। जिसके आधार पर ओम प्रकाश चौधरी की निशानदेही पर चिन्हित स्थान रुमाल जलाशय की कैनाल के पंप हाउस के टैंक से गुमशुदा नत्थुलाल राने का शव बोरी के अंदर से बरामद हुआ। आरोपी ओम प्रकाश चौधरी द्वारा नत्थुलाल राने को सिर पर मारकर हत्या करने एवं उसके पिता फूलचंद चौधरी के साथ शव को छिपाने के लिए बोरी में भरकर रुमाल जलाशय के कैनाल के पंप हाउस में डालने से आरोपी गणों के विरुद्ध धारा 302, 201, 34 भा.द.वी. का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त कर साक्ष्य एकत्र करने हेतु पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार हुए आरोपियों में मुख्य ओमप्रकाश पिता फूलचंद चौधरी उम्र 32 वर्ष निवासी रुमाल फूलचंद पिता मनीराम चौधरी उम्र 62 वर्ष निवासी रुमाल । इस पूरे प्रकरण में सराहनी कार्य पुलिस थाना उगली थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सदानंद गोदेवार, संयुक्त उप निरीक्षक सी एल सींगमारे कार्यवाहक संयुक्त उप निरीक्षक सुखदास मर्सकोले आरक्षक 628 दीपक कांवरे, 257 गणेश हनवत, 696 संदीप पंच तिलक, 60 संदीप ठाकरे ,562 विजेश चौधरी, 580 ताराचंद हरदे एवं 104 शंकर बोपचे का रहा।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें