Mon, 19 Oct 2026 | 10:12:14 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा

वीडियो मिलने से वन अपराध में राजा का साथ देने वालो में भय

वीडियो मिलने से वन अपराध में राजा का साथ देने वालो में भय
शेयर करें:

राजा और उसके तीन साथी एसटीएसएफ की कस्टडी में

सिवनी यशो:- वन्य प्राणियों के अंगो की तस्करी और वन्य प्राणियों के शिकार सहित अन्य अपराधों के सरगना राजा शरीफ की गिरफ्तारी से मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र में राजा शरीफ के साथियों में हड़कंप मचा हुआ है । महाराष्ट्र पुलिस की गिर$फ्तारी के बाद मध्यप्रदेश एसटीएसएफ ने राजा शरीफ को गिरफ्तार कर लिया है । राजा शरीफ को एसटीएसएफ ने गिरफ्तार करने के बाद सिवनी जिले के बरघाट एवं सिवनी नगर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है । बरघाट एवं सिवनी से राजा शरीफ के साथियों की गिरफ्तारी के बाद अनेक ऐसे व्यक्ति भयभीत है जो राजा शरीफ के साथ कहीं न कहीं साथ रहे है । बताया जा रहा है कि राजा शरीफ ने कोरोना काल में लाँकडाउन के दौरान बरघाट में रहकर समय बिताया है इसी दौरान कुछ शिकार भी किये गये और इन शिकार के समय अनेक व्यक्ति साथ रहे है राजा शरीफ अपने शिकार किये वन्य जीव के साथ वीडियो बनाता था । इस प्रकार के वीडियो बनाये जाने के कारण कुछ ऐसे व्यक्ति भी है जो उसके साथ रहे है वे इस बात से भयभीत है कि कहीं वीडियो में उन्हें तो नहीं पहचाना जा रहा है या राजा शरीफ सहित अन्य पकड़े गये आरोपी उनका नाम तो नहीं उगल देंगे । इस प्रकार की आशंकाओं के कारण अनेक उनके साथी भयभीत बताये जा रहे है और उनमें से कुछ मोबाईल बंद कर चुके है तो कुछ फरार हो गये है । यहां बता दें कि शिक्षा के अधिकार कानून में हुई धांधली की जांच के दौरान नागपुर की सदर पुलिस ने एक बड़ा रैकेट उजागर किया। फर्जी दस्तावेजों के जरिए संपन्न परिवारों के बच्चों का आरटीई के तहत प्रवेश करवाने वाले शाहिद शरीफ का भाई राजा शरीफ न सिर्फ उसके काले धंधे में साथ देता था बल्कि वन्य प्राणियों के अंगों की तस्करी भी करता था। सिवनी के जंगलों में राजा और उसके साथियों ने जंगली जानवरों का शिकार किया। उनके अंगों को आरोपी विदेश में बेचते थे। इसकी जानकारी मध्य प्रदेश के वन विभाग को दी गई। राजा को न्यायालय से जमानत मिलने का अनुमान पहले ही लगाया जा चुका था। इसीलिए एमपी की स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एसटीएसएफ) की टीम नागपुर पहुंच गई। सदर पुलिस ने राजा पर प्रतिबंधक कार्रवाई करने के लिए हिरासत में लिया। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी हुई एसटीएसएफ की टीम ने राजा को गिरफ्तार कर लिया। राजा के खिलाफ एमपी वाइल्ड लाइफ पोचिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। राजा की गिरफ्तारी के साथ ही एसटीएसएफ ने उसके साथी सिवनी निवासी आमिर अजीज उर्फ अत्तू अब्दुल अजीज, जाफर खान दिलावर खान और शादाब खान शेख खालिद को भी गिरफ्तार कर लिया। चारों को न्यायालय ने वन विभाग की हिरासत में भेज दिया है। यहाँ बता दें कि राजा शरीफ के मोबाईल को खंगालने पर नागपुर पुलिस को वन्य जीवों के शिकार और अंगो के अवशेष से संबंधित साक्ष्य प्राप्त हुये है । जिसके आधार पर मध्यप्रदेश वन विभाग की एसटीएसएफ टीम आरोपियों को तलाश रही है । बरघाट क्षेत्र में राजा शरीफ का साथ देने वालो की संख्या अधिक बतायी जा रही है ।  

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष