Tue, 20 Oct 2026 | 11:13:07 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

27 किसानों पर नरवाई जलाने पर 1 लाख 37 हजार का अर्थदंड लगाया

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / May 02, 2024 11:59 pm / Post views : 146

27 किसानों पर नरवाई जलाने पर 1 लाख 37 हजार का अर्थदंड लगाया
शेयर करें:
सिवनी यशो:- कृषि व राजस्व विभाग का मैदानी अमला लगातार किसानों को खेतों में फसल कटाई के बाद बचे अवशेष न जलाने तथा इससे होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसके बावजूद जिला प्रशासन के आदेशों का उल्लंघन कर नरवाई में आग लगाने वाले 27 किसानों पर कृषि विभाग ने अर्थदंड लगाया है। नंदौरा गांव के 27 किसानों पर 1 लाख 37 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। किसानों द्वारा अर्थदंड की राशि जमा नहीं करने पर संबंधितों पर वायु (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) अधिनियम, 1981 व भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के तहत अपराध दर्ज किया जाएगा। कृषि विभाग के उपसंचालक मोरिस नाथ ने बताया कि जिला प्रशासन ने फसल अवशेष (नरवाई) जलाने वाले किसानों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के तहत कृषि व राजस्व विभाग के अमले ने सिवनी तहसील के 27 किसानों पर पर्यावरण विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत 2500 से 15000 रुपये तक का अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड की राशि जमा नहीं करने पर संबंधितों पर Air (Prevention and control of Pollution) Act 1981 } वायु  (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) अधिनियम, 1981 व भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया जाएगा।

मृदा स्वास्थ्य व जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है

किसानों से नरवाई न जलाने हेतु कलेक्टर क्षितिज सिंघल (Collector Kshitij Singhal) ने आदेश जारी कर अपील की गई थी। साथ ही विभिन्न संचार माध्यमों से नरवाई न जलाने किसानों को लगातार समझाइश दी जा रही है। उपसंचालक मोरिस नाथ ने बताया कि फसल की कटाई के बाद फसल अवशेषों को कदापि न जलाएं। इससे पर्यावरण प्रदूषण (environmental pollution) के साथ मृदा स्वास्थ्य व जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। फसल अवशेष जलाने से वातावरण में कार्बन डाईआक्साईड, मिथेन, कार्बन मोनोआक्साईड आदि गैसों (Gases like carbon dioxide, methane, carbon monoxide etc. ) की मात्रा बढ़ जाती है। मुद्रा की सतह का तापमान 60-65 डिग्री सेंटीग्रेट हो जाता है, ऐसी दशा में मिट्टी में पाए जाने वाले लाभदायक जीवाणु जैसे-वैसीलस सबटिलिस, स्यूडोमोनास, ल्यूरोसेन्स, एग्रोबैक्टीरिया, रेडियाबैक्टर, राइजोबियम ( ilozalas sabatilis, syoodomonaas, lyoorosens, egrobaikteeriya, rediyaabaiktar, raijobiyam) प्रजाति, क्लेब्सीला प्रजाति, वैरियोवोरेक्स प्रजाति आदि ( Klebsiella species, Variovorax species etc.) नष्ट हो जाते है। जीवाणु खेतों में डाले गए खाद व उर्वरक को तत्व के रूप में घुलनशील बनाकर पौधों को उपलब्ध कराते है। अवशेषों को जलाने से ये सभी सूक्ष्म जीवन नष्ट हो जाते है। इन्हीं सूक्ष्म जीवों के नष्ट हो जाने से खेतों में समुचित रूप से खाद व उर्वरकों की आपूर्ति पौधों को न हो पाने के कारण उत्पादन प्रभावित होता है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष