Thu, 22 Oct 2026 | 06:41:29 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें

अवैध खनिज उत्खनन पर 21.53 करोड़ का जुर्माना, 30 डंपर, 2 पोकलैंड मशीने जप्त

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / May 16, 2024 11:28 pm / Post views : 173

अवैध खनिज उत्खनन पर 21.53 करोड़ का जुर्माना, 30 डंपर, 2 पोकलैंड मशीने जप्त
शेयर करें:

ताबड़तोड़ कार्यवाही में अनेको के विरूद्ध एफ. आई. आर.

सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश में खनिज संपदा का जमकर अवैध दोहन हो रहा है, और जमीन को खोखला किया जा रहा है । प्राकृति सेे प्राप्त अमूल्य खनिज संपदा का मनमाने तरीके से उत्खनन भविष्य में घातक परिणामकारी होना निश्चित है । इस बात को ध्यान में रखते हुये प्रदेश के मुख्यमंत्री डाँ. मोहन यादव के निर्देश पर अनेक जिलों में खनिज माफियाओं के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही प्रारंभ हो गयी है । बैतूल जिले के कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने अपने पूरे दल बल के साथ बुधवार को अवैध खनन के एक बड़ाअभियान प्रारंभ कर 30 डंपर, 2 पोकलैंड मशीने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जप्त की है । जानकरी के अनुसार यह कार्यवाही लगातार 18 घंटे तक चलाई गयी । कार्यवाही में जिला पुलिस अधीक्षक एवं राजस्व विभाग के अधिकारी शामिल रहे । इस कार्यवाही में अनेक व्यक्तियों के विरूद्ध एफ आई आर दर्ज की गयी, अनेक स्थानों पर अवैध तरीके से डंप रेत जप्त की । इसके साथ ही बंसल कंस्ट्रक्शन ग्रुप, भोपाल को अवैध खनन के दो अलग-अलग मामलों में कुल 21.53 करोड़ रुपये का जुर्माना भरना पड़ा। कलेक्टर सूर्यवंशी के आदेश के बाद एडीएम कोर्ट बैतूल ने जुर्माना लगाया। यह जुर्माना विभिन्न स्थानों से मुरुम और गौण खनिज मिट्टी का अवैध खनन करने के लिए लगाया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव की मंशा के अनुसार इस प्रकार की कार्यवाही खनिज माफियाओं पर प्रारंभ हो गयी है । सिवनी, बालाघाट एवं मंडला जिलों में इस प्रकार की बड़ी कार्यवाही किसी भी दिन खनिज माफिओं के विरूद्ध हो सकती है ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष