Mon, 19 Oct 2026 | 08:30:25 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला

बरातियों से भरी बोलेरो में भड़की आग

बरातियों से भरी बोलेरो में भड़की आग
शेयर करें:

धूँ धूँ कर कुछ ही देर में जलकर खा हो गयी बोलेरो

सिवनी यशो:- पिछले दनों छपारा विकासखंड के भीमगढ़ से सालीवाड़ा के बीच एक बोलेरों गाड़ी धूँ धूँ कर जल गयी इस बोलेरों में एक बारात में शामिल लोग जा रहे थे घटित दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई । जानकारी के अनुसार । बारातियों को लेकर सड़क परतेज गति से दौड़ बोलेरों के बोनट में अचानक तेज धुआं उठते देख वाहन में बैठे लोग घबरा गये और वाहन को रूकवा कर दुर्घटना की आशंका से कूद कूद कर दूर भाग गये । देखते ही देखते धूँ धँू कर वाहन जलकर खाक हो गया । वाहन में बैठे लोग यदि सावधानी नहीं बरतते तो दुर्घटना में बड़ी जनहानि होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता था । वाहन से उतर कर यात्रियों के भागने के कुछ समय में वाहन में लगी आग अचानक तेजी से भड़क गई और भयानक आग की लपटों ने पूरे वाहन को अपनी आगोश में ले लिया।देखते ही देखते पूरा वाहन आग में जलकर खाक हो गया। गनीमत की बात रही है कि बैठे यात्रियों ने चालक राशिद खान से धुँआ उठने पर वाहन रूकवाकर उससे उतर कर भाग खड़े हुये थे । े सभी की जान बाल-बाल बच गई। वाहन में सवार सभी बाराती व ड्रायवर पूरी तरह सुरक्षित बताए गए हैं। सूचना पर पुलिस बल और दमकल वाहन मौके पर पहुंचा, परंतु इनके पहुँचते तक वाहन जल चुका था । मंगलवार देर शाम जिले की पुलिस चौकी भीमगढ़ अंतर्गत सालीवाडा-अकलमा मुख्य मार्ग पर यह दुर्घटना घटित हुई । बतादे कि बिना फिटनेस के सड़को पर दौड़ रहे वाहन इस प्रकार की दुर्घटनाओं के कारण बनते है ।

यात्री धुंआ उठता देख बुरी तरह घबरा गये थे

पुलिस के मुताबिक तिलवारा गांव से बारातियों को लेकर बोलेरो वाहन कलारबांकी देवरी गांव जा रहा था। सड़क पर दौड़ रहे वाहन में चलते-चलते अचानक बोनट में धुआं उठता देख वाहन में सवार यात्रियों ने दहशत में चिल्लाना प्रारंभ कर दिया और वाहन को सड़क पर खड़ा करवाया। वाहन में सवार 10-12 लोगों को ड्रायवर ने नीचे उतारा दिया। इसी बीच धुआं के साथ जीप में आग फैल गई, जिसने पूरे बोलेरो वाहन को अपनी चपेट में लिया।

वाहन जल चुका था तब पहुँचा दमकल वाहन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तिलवारा से ड्रायवर राशिद खान बोलेरो में बारातियों को लेकर कलारबाकी देेवरी गांव जा रहा थ। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन लाखों रुपये कीमत का बोलेरो वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो गया। बोलेरो में आग भड़कने पर छपारा से दमकल मौके पर बुलाया गया। करीब आधे घंटे बाद दमकल वाहन पहुंचा लेकिन तब तक बोलेरो जलकर खाक हो चुका था। बाद में दमकल ने वाहन में लगी आग को बुझाकर उसे काबू में किया।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें