Fri, 13 Nov 2026 | 02:04:32 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी

तस्कारों से 9 लाख का गांजा बरामद

तस्कारों से 9 लाख का गांजा बरामद
शेयर करें:

पुलिस ने गांजा तस्करों से की कुल 17 लाख 8 हजार की सम्पत्ति जब्त मोतीनाला पुलिस ने उत्तरप्रदेश के दो आरोपियों से किया 9 लाख कीमत की लगभग 90 किलो गांजा जब्त आरोपियों को गिरफ्तार कर गांजा के परिवहन में प्रयुक्त टीयूवी वाहन भी पुलिस ने किया जब्त

मंडला यशो:- थाना मोतीनाला पुलिस को मुखबिरों की सूचना पर थाना मोतीनाला के थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय द्वारा तत्काल थाना मोतीनाला पुलिस टीम जिसमें उप निरीक्षक मनोज मांगरे, सहायक उप निरीक्षक रविंद्र नेताम, आरक्षक राहुल पटले, मुकेश लिल्हारे के साथ मुखबिर के बताये गये हुलिया के गाड़ी हेतु पुलिस चैकिंग लगाई गई। चैकिंग के दौरान चिल्फी रायपुर रोड एनएच 30 से मोतीनाला की ओर एक सफेद रंग की महिंद्रा टीयूव्ही 300 कार तेज रफ्तार में आते हुए दिखी वाहन चालक द्वारा पुलिस को देखकर गाड़ी मोडऩे का प्रयास किया गया जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर एसएसटी चैकिंग प्वाईंट के सामने लगे स्टॉपर की सहायता से रोका गया। कार चलाने वाले व्यक्ति का नाम पता पूछा गया जिसने अपना नाम सत्यनारायण पिता प्रभु दयाल शुक्ला उम्र 28 वर्ष निवासी के खेसाहन थाना गाजीपुर जिला फतेहपुर व गाड़ी में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम जुगराज पिता राम अवतार गुप्ता उम्र 54 वर्ष निवासी चकई टोली पैना खुर्द, थाना गाजीपुर जिला फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले बताएं। जिन्हें मुखबिर के पंचनामा से अवगत कराते हुए कार की तलाशी मौके पर उपस्थित गवाहों के सामने ली गई। कार की सीट के नीचे एवं पीछे तरफ सेलो टेप से चिपकाकर बनाए गए 25 नग छोटे पैकेट 6 नग बड़े पैकेट कुल 31 पैकेट मिले कार के अंदर मिले हुए 31 नग पैकेटों को समक्ष गवाहों के एनडीपीएस के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुए खोलकर देखा गया जिसमें मादक पदार्थ गांजा पाया गया।         उपरोक्त मादक पदार्थ गांजा का वजन मौके पर तौला गया 89 किलो 760 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत 900000 (नौ लाख रुपए) के लगभग का छुपाकर ले जाते हुए पाए गए आरोपियों के कब्जे से 89 किलो 760 ग्राम गांजा जब्त किए गए हैं। उक्त आरोपियों द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि उपरोक्त मादक पदार्थ अवैध रूप से उड़ीसा से टीयूवी कार क्रमांक यूपी 33 बीसी 4856 में रखकर फतेहपुर उत्तर प्रदेश ले जाना बताया। आरोपियों ने अन्य आरोपी का नाम भी बताया जिसने उक्त आरोपियों को मादक पदार्थ गांजा लेने हेतु किराए की टीयूव्ही 300 कार यूपी 33 बीसी 4856 देकर उड़ीसा भेजा था। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर थाना मोतीनाला पुलिस द्वारा गांजा की तस्करी में प्रयुक्त वाहन जब्त किया जाकर उक्त दोनों व एक अन्य आरोपी के विरुद्ध थाना मोतीनाला में धारा 8,20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। 23.03.2024 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। मामले में एक अन्य आरोपी फतेहपुर निवासी की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही हैं।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें