Fri, 13 Nov 2026 | 07:59:20 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी

घंसौर के दो सूने मकानों में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 09, 2026 12:47 am / Post views : 111

घंसौर के दो सूने मकानों में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
शेयर करें:

घंसौर में दो सूने मकानों में चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

घंसौर/सिवनी यशो :- घंसौर थाना क्षेत्र में सूने मकानों को निशाना बनाकर की गई चोरी की दो वारदातों का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1 लाख 80 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर 2026 को ग्राम पिपरटोला निवासी प्रभात सिंह मार्के परिवार सहित जबलपुर गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके सूने मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे। मामले में थाना घंसौर में अपराध क्रमांक 246/2026 के तहत धारा 331(3), 305(ए) बीएनएस में प्रकरण दर्ज किया गया था। इसी प्रकार 1 अक्टूबर 2026 को ग्राम बरौदामाल निवासी सियारानी मरावी के सूने मकान में भी चोरी हुई थी। प्रार्थिया के ग्राम तुमडीपार जाने के दौरान अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर जेवरात पार कर दिए थे। इस मामले में थाना घंसौर में अपराध क्रमांक 276/2026 के तहत धारा 331(3), 305(ए) बीएनएस में प्रकरण दर्ज किया गया।

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी घंसौर रीना पांडे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज तथा तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर राकेश पिता रतन साहू निवासी मोहगांव थाना धूमा तथा उसके साथी संजू उर्फ संजय पिता कल्लू बर्मन निवासी कालीधाम, ग्वारीघाट जबलपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घंसौर थाना क्षेत्र के दोनों सूने मकानों में चोरी करना स्वीकार किया।

ये जेवरात हुए बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं, जिनमें—
  • चांदी का एक करधन
  • चांदी की तीन जोड़ी पायल
  • चांदी की दो जोड़ी गजड़िया
  • सोने के दो मंगलसूत्र
  • संतान साते की दो चूड़ियां
  • चांदी का एक चूड़ा
शामिल हैं। बरामद जेवरात की कुल कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त की है।

न्यायालय में पेश किए गए आरोपी

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया है। गिरफ्तार आरोपी—
  1. राकेश पिता रतन साहू, उम्र 40 वर्ष, निवासी मोहगांव, थाना धूमा, जिला सिवनी।
  2. संजू उर्फ संजय पिता कल्लू बर्मन, उम्र 39 वर्ष, निवासी कालीधाम, ग्वारीघाट, जबलपुर।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

चोरी की वारदातों के खुलासे में थाना प्रभारी घंसौर निरीक्षक एल.एस. झारिया, फिंगर प्रिंट प्रभारी उप निरीक्षक रीतु उईके, उप निरीक्षक महेश सहारे, प्रधान आरक्षक दिलराज सिंह, आरक्षक गोपाल यादव एवं आरक्षक एजाज खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें