Tue, 20 Oct 2026 | 04:21:05 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

अतिथि शिक्षकों का दस माह से वेतन नहीं, कलेक्टर से हुई तू - तू, मै- मै

अतिथि शिक्षकों का दस माह से वेतन नहीं, कलेक्टर से हुई तू - तू, मै- मै
शेयर करें:

आर्थिक रूप से परेशान अतिथि शिक्षिका ने कहा मैं आत्महत्या कर सबको फंसा दूंगी

70000 हजार अतिथि शिक्षको की नियमित होने की उम्मीदें समाप्त

 अतिथि शिक्षको को प्रतिमाह नियत तिथि पर मानदेय देने, पात्रता परीक्षा लेकर उन्हें नियमित करने, शिक्षक भर्ती में पचास प्रतिशत आरक्षण देने, पात्रता परीक्षा में बोनस अंक देने सहित मानदेय दुगना करने सहित अनेक घोषणाएँ सरकार द्वारा की गयी थी परंतु अब शिक्षा विभाग ने हाई कोर्ट को एक याचिका के संबंध में जबाव देते हुये स्पष्ट कर दिया है कि अतिथि शिक्षकों को नियमित करने का कोई प्रावधान नहीं है । इस आदेश से प्रदेश के 70000 हजार अतिथि शिक्षको की नियमित होने की उम्मीदें समाप्त हो गयी है । तो वहीं प्रदेश के अनेक जिलों में अतिथि शिक्षको को दस दस माह का मानदेश प्राप्त नहीं हुआ है । पिछले दस माह से वेतन नहीं मिलने के कारण जुन्नारदेव की एक अतिथि शिक्षिका का जिला कलेक्टर से विवाद हो गया और शिक्षिका तथा कलेक्टर के बीच जमकर तू - तू मै - मै हुई ।

जानकारी के अनुसार जुन्नारदेव के मॉडल हायर सेकण्डरी स्कूल के नौ अतिथि शिक्षकों को दस माह से वेतन न दिए जाने का मामला सोमवार को गरमा गया, जब इनमें से एक अतिथि शिक्षिका ममता परसोई का सीधे कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह से सामना हो गया। उसने शिक्षा अधिकारियों की लापरवाही सुनाई और कलेक्टर को भी खरी-खोटी सुना दी। कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार दोपहर को उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई। जब एक महिला अतिथि शिक्षक वेतन नहीं मिलने पर कलेक्टर शीलेंद्र सिंह पर बात करते करते जमकर भड़क गई। शिक्षिका का हंगामा करते देख आसपास लोगों का जमावड़ा लग गया। कार्यालय के सभी कर्मचारी भी बाहर आ गए। वायरल वीडिओ के अनुसार शिक्षिका ने मानदेय नहीं मिलने संबंधी आवेदन अपने साथी शिक्षको के साथ दिया था जिसे कलेक्टर ने अपने पीए को दे दिया, महिला का कहना है कि कलेक्टर ने उनके आवेदन को पढ़ा नहीं इस बात से शिक्षिका भड़क गयी उसका कहना था कि उन्हें पिछले दस माह से मानदेय नहीं मिला हम परेशान है और जिला कलेक्टर ने आवेदन तक नहीं पढ़ा । कलेक्टर की इस बेरूखी से शिक्षिका भड़क गयी । इस मामले में कलेक्टर ने भी नाराजगी जाहिर की और शिक्षिका से कहा कि पहले बात करने की तमीज सीखो, जब इस तरह से बात कर रहे तो स्कूल में क्या पढ़ाते होंगे। कलेक्टर शीलेंद्र सिंह के मुताबिक शिक्षिका का वेतन हो चुका था, विवाद की कोई वजह ही नहीं थी। उन्होंने कहा कि लोगों को सामान्य शिष्टाचार का पालन करना चाहिए। दरअसल समय सीमा बैठक के पश्चात स्काउट गाइड टीम के पक्षियों को पानी देने संबंधी कार्यक्रम में कलेक्टर शीलेंद्र सिंह अपने कैबिन से बाहर आ रहे थे। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर के गेट के बाहर जुन्नारदेव से आए अतिथि शिक्षकों के समूह ने बीते 10 माह से वेतन न मिलने के कारण कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था। इस मामले को लेकर कलेक्टर ने जैसे ही जवाब दिया, तो अतिथि शिक्षकों के समूह में सम्मिलित महिला शिक्षिका कलेक्टर पर भड़क गई। देखते ही देखते कलेक्टर के साथ जमकर तू - तू मैं - मैं होने लगी। वही अतिथि शिक्षिका ने कलेक्टर के सामने आत्महत्या कर सबको फंसाने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि उक्त महिला शिक्षिका का नाम ममता परसाई है जो कि मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राम हड़ली विकासखंड जुन्नारदेव में बतौर अथिति शिक्षक के रूप में पदस्थ है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें