Tue, 20 Oct 2026 | 12:23:21 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

फलदार वृक्षों को काटकर बनाई जा रही है अवैध कॉलोनी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jan 22, 2025 09:17 pm / Post views : 161

फलदार वृक्षों को काटकर बनाई जा रही है अवैध कॉलोनी
शेयर करें:

दबंगो ने सैकड़ो हरे भरे आम के पेड़ों की ली बली

Chhindwara 22 January 2025 छिंदवाड़ा यशो:- गांगीवाड़ा के पहले मजार के समीप एक किसान द्वारा सालो पहले आम के सैकड़ो पौधे लगाए थे। जिसे सालों तक पाला गया और वह आम के बगीचे के रूप में हरे भरे पेड़ों का एक जंगल रूपी क्षेत्र भी तैयार हो गया। इस स्थान पर किसान ने सैकड़ो पेड़ लगाए, लेकिन फिर उस जमीन का सौदा किसी कॉलोनाइजर से हो गया । कॉलोनाइजर ने किस से उन पेड़ों को जड़ से साफ करने की शर्त रखी कि पहले वो उन हरे भरे पेड़ों की कटाई करें और उस जमीन पर अवैध कॉलोनी डेवलप की जा सके। जिस कारण सालों पहले लगाये गये आम के सैकड़ो हर-भरे पेड़ों को दिनदहाड़े ही काट दिया गया। वर्तमान में उसे जमीन में दिखने वाला आम का बगीचा कटे हुए पेड़ों और उसके ठूट के रूप में दिखाई दे रहा है। इस मामले की जानकारी मिलने पर जब मौके पर जाकर देखा गया तो सैकड़ो पेड़ों के टूट और कटे हुए पेड़ दिखाई दे रहे हैं। जिसको लेकर शिकायतकर्ता के द्वारा बाकायदा इस मामले में वन विभाग राजस्व और प्रशासनिक अधिकारियों को भी इस बात की सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद भी ना तो वन विभाग के अधिकारियों ने ईश्वर ध्यान दिया और नहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया। अवैध कॉलोनाइजारो के द्वारा लगातार कॉलोनिया डेवलप की जा रही है। और यह सब प्रशासनिक अधिकारियों की यहां के नीचे चल रहा है लेकिन इसके बाद भी अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। इसके साथ ही जंगल और जंगली जानवर की सुरक्षा करने वाले वन विभाग और राजस्व के अधिकारी और कर्मचारी अपने कार्य के प्रति कितने सजग हैं इस बात का उदाहरण गांगीवाड़ा के समीप काटे गए सैकड़ो पेड़ों को देखकर लगाया जा सकता है जहां शिकायत किए जाने के बाद भी किसी भी वन विभाग और राजस्व के अधिकारी और कर्मचारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और ना ही जांच करने की सोचा भी।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें