Mon, 19 Oct 2026 | 09:39:52 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ.

होटल में मिली अवैध शराब संचालक ने आबकारी अमले से की अभद्रता 

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 26, 2024 09:15 pm / Post views : 134

होटल में मिली अवैध शराब संचालक ने आबकारी अमले से की अभद्रता 
शेयर करें:

होटल संचालक की हुई एफ आई आर, 07 अनावेदकों पर प्रकरण दर्ज, 120 लीटर शराब जप्त 

सिवनी यशो:- आबकारी आयुक्त मध्य प्रदेश के द्वारा अवैध शराब के प्रचलन पर रोक लगाए जाने के उद्देश्य से  संपूर्ण मध्य प्रदेश राज्य में विशेष अभियान  चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं,  आदेश के परिपालन में कलेक्टर सिवनी सुश्री संस्कृति जैन (Collector Ms. Sanskriti Jain )के नेतृत्व एवं सहायक आबकारी आयुक्त सिवनी शैलेश जैन (Assistant Excise Commissioner Seoni Shailesh Jain) के निर्देशन में आबकारी सिवनी मंडल की टीम के द्वारा छापामार कार्रवाई लगातार जारी है।
      इस क्रम में आबकारी दक्षिण वृत्त तथा उत्तर वृत्त की प्रभारी सुश्री खुशबू प्रिया मरावी आबकारी उप निरीक्षक के द्वारा  विगत तीन दिनों में कुल दस आपराधिक प्रकरण कायम किए गए हैं। आबकारी विभाग के दल को प्राप्त सूचना अनुसार बरघाट क्षेत्र के ग्राम मोहगांव, कन्हीवाड़ा क्षेत्र के ग्राम जंगलटोला में अवैध शराब बनाए जाने तथा  काफी अधिक मात्रा में अवैध रूप से हाथ भट्टी कच्ची शराब बनाई जाने और उसे आस-पास के बहुत से ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई किया जाता है, जिससे जनहानि होने की आशंका रहती है। इसीलिए इस पर अंकुश लगाए जाने की आवश्यकता है। प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी विभाग के सिवनी मंडल के वृत्त उत्तर एवं वृत्त दक्षिण की टीम के द्वारा संबंधित क्षेत्रों में छापामार कार्यवाही की गई है।  
छापे की कार्यवाही में अवैध हाथ भट्टी कच्ची शराब बनाने की भ_ियां और इसे बनाने में प्रयुक्त सड़ा हुआ महुआ लाहन प्लास्टिक के अनेक ड्रमों तथा प्लास्टिक की पन्नियों व बोरियों में रखे पाया गया। जिसे आबकारी विभाग की टीम के द्वारा नष्ट किया गया है।  आबकारी टीम के द्वारा  ग्राम बाँकी थाना बंडोल स्थित होटल  बालाजी सरकार के संचालक संजीव बघेल आत्मज मोहन सिंह बघेल उम्र 37 वर्ष निवासी गंगेरूआ टोला थाना बंडोल के कब्जे से  देशी एवं विदेशी शराब बरामद होने पर  उसके विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा  34(1) क , 36 तथा  45  के अंतर्गत न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। उल्लेखनीय है कि जब आबकारी टीम के द्वारा ग्राम बाँकी में संजीव बघेल के होटल बालाजी सरकार में छापा मारा गया। तब होटल में अवैध शराब बरामद होने पर होटल संचालक संजीव बघेल के द्वारा आबकारी टीम के साथ अभद्रता, गालीगलौच और छिना झपटी करते हुए शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। जिसके चलते आबकारी विभाग के द्वारा होटल संचालक संजीव बघेल के विरुद्ध थाना बंडोल में एफ. आई. आर. दर्ज कराई  गई है। 
उक्त प्रकरण के अलावा लालसिंह धुर्वे आत्मज अतर लाल उम्र 40 साल निवासी ग्राम रजौला थाना कुरई, अमित वंशकार आत्मज शंकरलाल उम्र 30 साल निवासी गोपालगंज, तार सिंह आत्मज रामलाल मड़ावी उम्र 35 साल निवासी सैला थाना बरघाट, लक्ष्मी काकोडिया पत्नी रामभरोस उम्र 35 साल निवासी भटेखारी, भागवत मर्सकोले आत्मज दूप सिंह उम्र 55 साल निवासी विजयपानी कलां, मीनाबाई पत्नी लखनलाल तुमडाम उम्र 55 वर्ष, धीरन सिंह आत्मज तिलक सिंह मर्सकोले उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम टिकारी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। विशेष अभियान  के अंतर्गत विगत तीन दिनों की कार्यवाही  में लगभग 5100 किलोग्राम सड़ा हुआ महुआ लाहन एवं लगभग 120 लीटर अवैध हाथ भट्टी कच्ची शराब 22 बोतल देशी एवं विदेशी बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5,00,000 रुपए है। उक्तानुसार कार्यवाही में आबकारी सिवनी मंडल के वृत्त उत्तर एवं वृत्त दक्षिण का समस्त कार्यपालिक स्टॉफ शामिल रहा है।     

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष