Wed, 21 Oct 2026 | 05:36:02 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

शहर में चल रहा था आईपीएल क्रिकेट सट्टा : दो पुलिस के हत्थे चढ़े

शहर में चल रहा था आईपीएल क्रिकेट सट्टा : दो पुलिस के हत्थे चढ़े
शेयर करें:
सिवनी यशो:- जिले मे आईपीएल क्रिकेट सट्टा संचालन को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक  राकेश कुमार सिंह के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  जी.पी. शर्मा के एवं सुश्री पूजा पाण्डे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिवनी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली स्तर पर टीम गठित कर आईपीएल सट्टा खेलने एंव खिलाने संवधी अपराध को रोकने एंव अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाकर धरपकड करने हेतु विशेष निर्देश दिये गये थे। थाना कोतवाली मे विश्वसनीय मुखविर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 30/03/2024 को सिवनी शहर के सोमवारी चौक में आईपीएल क्रिकेट संचालित होने पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई। सोमवारी चौक में एक व्यक्ति मोबाईल फोन से आईपीएल सट्टा संचालित करते पाया गया, जिसे घेरा बंदी कर पकडा गया, जिसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम सागर पिता राकेश सेन उम्र-25 साल निवासी अम्बिका चौक व्यायाम शाला के पास भैरोगंज सिवनी का होना बताया जिसकी समक्ष गवाहान तलाशी लेने पर 5000/- रूपये एवं एक एंड्राइड मोबाईल फोन IQOO कम्पनी का मिला, मोबाईल फोन सर्च करने पर दिनांक-30/03/2024 को रात्रि लखनऊ एवं पंजाब के बीच चल रहे आई.पी.एल. क्रिकेट मैच को लेकर जीत-हार की बाजी लगाई जा रही थी, जिसे मुताबिक जप्ती पत्रक के गवाहान के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा-4 (क) सट्टा एक्ट का होना पाया। आरोपी से खाईबाज के बारे में पूधताछ कर मेमोरेण्डम कथन लेने पर आई.पी.एल. क्रिकेट सट्टा कमीशन पर अनिरुध्द सोनी निवासी कंटगी नाका सिवनी को देना बताया। अनिरूध्द सोनी का कृत्य धारा-109 ता.हि. का घटित करना पाया गया। दोनो आरोपियो के विरुध्द अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । आरोपी- 1- - सागर पिता राकेश सेम उम्र 25 साल निवासी अंबिका चौक व्यायाम शाला के पास भैरोगंज सिवनी 2- अनिरुध्द सोनी निवासी कंटगी नाका सिवनी । बरामद सम्पति- 1- कुल नगदी 5000/- रूपये । 2- एक एंड्राइड मोबाईल फोन IQOO कम्पनी का कीमती-15000 रूपये । सराहनीय कार्य थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश तिवारी, उनि. देवेन्द्र उईके, प्र.आर.-380 रेवाराम रघुवंशी, आर. 262 नीतेश राजपूत, आर.-134 अमित रघुवंशी, आर.-28 प्रतीक बघेल, आर.-753 महेन्द्र पटेल की महत्व पूर्ण सराहनीय भूमिका रही है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष