Mon, 19 Oct 2026 | 03:31:14 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर

कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा लिए महिला को पकडा

कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा लिए महिला को पकडा
शेयर करें:
सिवनी यशो:- सिवनी कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ एक महिला को पकड़ा है और उस पर मामला पंजीबद्ध किया गया है । प्रेस को दी जानकारी में बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, अति0 पुलिस अधीक्षक गुरूप्रसाद शर्मा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुरूषोत्तम मरावी के द्वारा दिये गये निर्देश अनुसार अवैध मादक पदार्थ एवं शराब पर अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत गत 13 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुचबुंदिया मोहल्ला में एक महिला अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा अपने पास रख कर बेच रही है और अवैध लाभ कमा रही है । सूचना के आधार पर थाना प्रभारी सतीश तिवारी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली में टीम गठित कर छापा मार कार्यवाही की गई । जिसमे अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित महिला को पकड़ा गया । जिस पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 920 / 23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी महिला से 750 ग्राम गंजा जिसकी कीमत सात हजार पाँच सौ रूपये है जप्त हुआ है । इस कार्यवाही में निरी. सतीश तिवारी, उनि राहुल काकोडिया, उनि जयशंकर उइके, आर. नितेश राजपूत,आर अमित,आर. राजेन्द्र, आर. मनोज, आर. रत्नेश, म.आर नीतू, रीना, अनीता एवं चालक आर. ईरफान खान की भूमिका सराहनीय रही ।