Mon, 19 Oct 2026 | 02:42:55 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर

कोटवार की गुंडागर्दी! महिला से की अभद्रता, कपड़े फाड़े, दी नंगा घुमाने की धमकी – पीडि़ता बोली: अब डर के साये में जी रही हूँ

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 17, 2025 08:56 pm / Post views : 304

कोटवार की गुंडागर्दी! महिला से की अभद्रता, कपड़े फाड़े, दी नंगा घुमाने की धमकी – पीडि़ता बोली: अब डर के साये में जी रही हूँ
शेयर करें:
Seoni 17 June 2025 सिवनी यशो:- जिले के एक गांव में पंचायत सुरक्षा के नाम पर तैनात कोटवार द्वारा पद का दुरुपयोग और महिला की अस्मिता से खिलवाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीडि़ता ने कोटवार समेत तीन लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज, कपड़े फाडऩे और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि पीडि़ता की शिकायत के बावजूद स्थानीय थाना और चौकी ने अब तक कोई सुनवाई नहीं की है, जिससे महिला खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

रस्सी से बांधकर बेटे को पीटा, विरोध करने पर महिला को बनाया निशाना

घटना दिनांक 07 जून 2025 की सुबह करीब 6 बजे की है। पीडि़ता के मुताबिक, जब उसके पुत्र विनोद डहेरिया का घर में पारिवारिक विवाद चल रहा था, उसी दौरान गांव का कोटवार और उसके दो पुत्र मौके पर पहुंचे और विनोद को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा। हमले में विनोद को गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गया। जब पीडि़ता ने इसका विरोध किया, तो कोटवार और उसके बेटे उल्टे उसी पर टूट पड़े। महिला का आरोप है कि उसके ब्लाउज को फाड़ दिया गया, हाथ की चूडिय़ाँ तोड़ी गईं, अश्लील गालियाँ दी गईं और यह धमकी दी गई कि "तुझे नंगा करके गांव में घुमाएंगे और जान से खत्म कर देंगे।"

गांव वालों ने बचाई जान, नहीं तोज्

गनीमत रही कि मौके पर मौजूद सोमनाथ डहेरिया, हरीराम धुर्वे, प्रकाश तेकाम और लोकेश ठाकुर ने बीच-बचाव कर महिला को आरोपियों की गिरफ्त से छुड़ाया। पीडि़ता का कहना है कि अगर ग्रामीण न आते, तो उसकी जान और इज्जत दोनों लुट जाती।

पद की आड़ में दबाव, थाने में भी नहीं सुनवाई

पीडि़ता ने कोटवार पर पद का दुरुपयोग करने और अपने रसूख से पुलिस को प्रभावित कर मामला दबाने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कोटवार को पद से हटाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।

पंचायत भी मान चुकी है दोष, फिर भी चुप है सिस्टम

घटना के बाद गांव में 09 जून को पंचायत बैठक हुई, जिसमें महिला के साथ हुए अपमान को सत्य माना गया और उसे सलाह दी गई कि वह न्यायालय का दरवाजा खटखटाए। मगर सवाल यह है कि क्या पंचायत की "सलाह" और प्रशासन की "चुप्पी" महिला के ज़ख्मों का इलाज है?

"अगर मुझे कुछ हुआ तो जि़म्मेदार ये तीनों होंगे" – पीडि़ता

पीडि़ता ने साफ तौर पर कहा है कि उसे और उसके परिवार को लगातार जान का खतरा बना हुआ है। "अगर मुझे या मेरे बच्चों को कुछ भी होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी इन तीनों आरोपियों की होगी।" अब देखना यह है कि क्या प्रशासन कोटवार की दबंगई पर लगाम लगाएगा या महिला की चीखें भी फाइलों में दबा दी जाएंगी?
इनका कहना कोटवार की दबंगाई नहीं चलेगी, क्षेत्र में केवल कानून के हिसाब से ही काम होगा । महिला ने शिकायत दर्ज करायी है । जिसकी जाँच महिला अधिकारी द्वारा करायी जा रही है और जाँच के आधार पर कार्यवााही होगी । अब देखना यह है कि क्या प्रशासन कोटवार की दबंगई पर लगाम लगाएगा या महिला की चीखें भी फाइलों में दबा दी जाएंगी?
रामटेके  टेक्कर थाना प्रभारी केवलारी जिला सिवनी

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष