Wed, 21 Oct 2026 | 02:46:20 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

लखनवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंधी लूट का पर्दाफाश

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Apr 26, 2026 12:57 pm / Post views : 874

लखनवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंधी लूट का पर्दाफाश
शेयर करें:

लखनवाड़ा लूट खुलासा - पत्रकार वार्ता, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1.22 लाख बरामद

सिवनी यशो :- जिले के लखनवाड़ा थाना क्षेत्र में हुई अंधी लूट की वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

गेंहू बिक्री के पैसे लूटकर फरार हुए थे आरोपी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी शिवकुमार (42 वर्ष) निवासी ललितपुर (ढाना) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 अप्रैल 2026 को चौरई मंडी से गेंहू बेचकर 1 लाख 40 हजार रुपये लेकर लौटते समय ग्राम कीहका के पास अज्ञात बदमाशों ने डंडे से हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की मदद से मिली सफलता

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। 25 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर बौरई बायपास के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया।

पूछताछ में कबूला जुर्म

पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 22 हजार रुपये, एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड

  • संदीप बघेल (30 वर्ष) – जुआ, मारपीट व हत्या के प्रयास के मामले दर्ज
  • अनय उर्फ गब्बर (19 वर्ष) – मारपीट का मामला दर्ज
  • रोहित उर्फ विक्की (23 वर्ष) – चोरी के प्रयास के दो मामले दर्ज

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक कोमल टोप्पो सहित लखनवाड़ा थाना, चौरई थाना और साइबर सेल सिवनी की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम के कार्य की सराहना की है।

आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष