Mon, 19 Oct 2026 | 09:48:51 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ.

39 नाबालिग लड़को एवं 20 लड़कियों से काम कराने वाली फैक्ट्री का लायसेंस निरस्त

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 19, 2024 09:53 pm / Post views : 137

39 नाबालिग लड़को एवं 20 लड़कियों से काम कराने वाली फैक्ट्री का लायसेंस निरस्त
शेयर करें:
   बीते दिनों रायसेन (Raisen) की सोम डिस्लरी (Som Distillery) में बचपन बचाओ आंदोलन एनजीओ (Save Childhood Movement NGO) की सूचना पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) (National Commission for Protection of Child Rights (NCPCR)) का निरीक्षण किया था । निरीक्षण के दौरानं नाबालिग 39 लड़के एवं 20 लड़कियाँ काम करते हुये पाये गये थे । तेज रासायन एवं अल्कोहल (harsh chemicals and alcohol) से सभी के हाथ बुरी तरह जल गये थे और संक्रमित हो गये थे । अनेक बच्चों को शराब का आदी (addicted to alcohol) भी बना दिया गया । फैक्ट्री (factory) में नाबालिग बच्चों से मजदूरी कराने का मामला सामने आने के बाद बुधवार को आबकारी विभाग (Excise Department) ने सोम ग्रुप की फैक्ट्री का लाइसेंस निलंबित (Factory license suspended) करने की कार्रवाई कर दी। इससे पहले विभाग ने फैक्ट्री संचालक को तीन दिवस में कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसमें फैक्ट्री में नाबालिग बच्चों से काम करने के साथ ही शासन के निर्देशों और लाइसेंस (License) की शर्तों के उल्लंघन को लेकर जवाब मांगा गया था। इस पर शराब फैक्ट्री संचालक सोम ग्रुप ने आरोपों को गलत बताते हुए जवाब देने के लिए चार सप्ताह का समय मांगा था। आबकारी आयुक्त ने फैक्ट्री का लाइसेंस 20 दिवस तक निलंबित (Suspended) कर दिया है साथ ही यह भी यह भी कहा है कि श्रम विभाग से इस मामले में प्रतिवेदन (report) मांगा गया है यदि श्रम विभाग का प्रतिवेदन 20 दिवस की समय सीमा में नहीं आया तब भी लायसेंस निलंबित रहेगा अर्थात कम से कम 20 दिन और श्रम विभाग (Labour Department) के प्रतिवेदन प्राप्त होने तक लायसेंसे निलंबित रहेगा । शराब फैक्ट्री को प्राप्त लायसेंस की शर्तो के अनुसार फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन (police verification) कराएं जाना जरूरी होता है। नाबालिग (minor) बच्चों से फैक्ट्री में कार्य कराए जाने से स्पष्ट है कि इस शर्त का उल्लंघन किया गया है। दूसरा शराब फैक्ट्री में 21 वर्ष से कम आयु/ पागल को परिसर में प्रवेश की अनुमति का प्रावधान नहीं है । जिले के कलेक्टर की रिपोर्ट के अनुसार फैक्ट्री में 39 नाबालिग लड़के और 20 नाबालिग लड़कियाँ काम करते हुये पाये गये है और इनसे कठोर श्रम कराया जा रहा था तथा मजदूरी भी कम दी जा रही थी । सोम डिस्लरी रायसेन के मामले में सेहतगंज मैसर्स सोम डिस्टलरीज प्राइवेट लिमिटेड के प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी कन्हैयालाल अतुलकर, आबकारी विभाग के तीन उप निरीक्षक प्रीति शैलेंद्र उइके, शैफाली वर्मा और मुकेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है । बचपन बचाओ आंदोलन के द्वारा फैक्ट्री के संचालक के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने की मांग की गयी है । वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने भी कहा है कि बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने वाले दोषी व्यक्तियों को छोड़ा नहीं जायेगा । यहाँ बता दें कि इन बच्चों को स्कूल बस से फैक्ट्री लाया जाता था और इन से शराब की पैंकिंग सहित अन्य काम लिया जाता था। निर्धारित समय से अधिक समय तक काम कराया जाता था । इन नाबालिगों को जब बचपन बचाओ आंदोलन के कार्यकत्र्ताओं एवं राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के अधिकारियों के द्वारा छुड़ा गया और थाने में एफआईआर कराने गये तब एफआईआर नहीं लिखी जा रही थी और अधिकारियों ने बच्चों को भगा दिया था ।  

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें