Tue, 20 Oct 2026 | 02:22:32 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण

पत्नी की हत्या करने वाले पति को उम्रकैद

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 15, 2026 10:57 pm / Post views : 35

पत्नी की हत्या करने वाले पति को उम्रकैद
शेयर करें:
पत्नी हत्या मामले में उम्रकैद जुन्नारदेव अदालत का बड़ा फैसला
Chhindwara 15 June 2026 छिंदवाड़ा यशो:- पत्नी की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी पति को अपर सत्र न्यायालय जुन्नारदेव ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने आरोपी पर 5 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। यह फैसला लगभग एक वर्ष के भीतर सुनाया गया, जिसे अभियोजन पक्ष की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। अपर सत्र न्यायालय जुन्नारदेव के न्यायाधीश महेन्द्र मांगोदिया ने आरोपी वंशीराम पिता महादू पन्द्राम (45 वर्ष), निवासी ग्राम मडकाढाना को भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 103(1) के तहत दोषी पाते हुए सश्रम आजीवन कारावास एवं 5 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। अपर लोक अभियोजक पंकज श्रीवास्तव के अनुसार ग्राम मडकाढाना के कोटवार ने थाना नवेगांव पुलिस को सूचना दी थी कि वंशीराम के घर में उसकी पत्नी सरिता का शव पड़ा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि वंशीराम ने सरिता से सम्मेलन में विवाह किया था। घटना 1 जुलाई 2025 की रात की बताई गई। उस दौरान सरिता मायके जाने की बात कर रही थी। उसने आरोपी से शराब की आदत छोड़ने को कहा और तलाक देने की चेतावनी भी दी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने लकड़ी से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में सरिता की आंख, सिर, माथे, कमर और पैरों में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने कुल 18 गवाहों को अभियोग पत्र में शामिल किया था, जिनमें से 11 गवाहों का परीक्षण न्यायालय में कराया गया। प्रकरण में कोई प्रत्यक्षदर्शी गवाह नहीं था, लेकिन परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की मजबूत श्रृंखला के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दोषी माना। न्यायालय ने गंभीर अपराध को देखते हुए आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष