Thu, 22 Oct 2026 | 06:49:33 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव

गौवंश की तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Dec 25, 2024 09:47 pm / Post views : 271

गौवंश की तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
शेयर करें:

कत्ल खाने ले जा रहे 37 मवेशियों को कराया गया मुक्त, चालक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

Seoni 25 December 2024 सिवनी यशो:-मंगलवार 24 दिसंबर को एक आयसर ट्रक से कत्ल खाना ले जा रहे 37 नग मवेशियो को मुक्त कराया गया है। पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता द्वारा गौवंश तस्करी व अवैध परिवहन पर न केवल संवेदनशील है अपितु गौवंश तस्करो पर लगातार सख्ती से कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जाता रहा है, जो इसी क्रम में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरूदत्त शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा पाण्डेय के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी के नेतृत्व में कोतवाली टीम के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है । मंगलवार 24/12/24 की रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि गौवंश तस्करो द्वारा मवेशियो को ट्रक में लोड कर कत्ल खाना नागपुर ले जाने हेतु लखनादौन तरफ से सिवनी निकलते नागपुर ले जाने की सूचना प्राप्त हुई। जिस सूचना पर तत्काल हमराह स्टाफ के रेड कार्यवाही खैरी टेक बायपास के पास जाम लगाकर की गई जो पुलिस को देख कर तस्करों द्वारा ट्रक को भागने का प्रयास किया गया। जिसे आयसर ट्रक क्रमांक MP50ZE 2568  को रोकने पर आरोपियो द्वारा खेतो तरफ भागने का प्रयास किया जो पुलिस टीम के द्वारा पीछा व घेरा बंदी कर आरोपियो का पकडा गया। कार्यवाही दौरान पाया गया कि उक्त आयसर ट्रक में 37 नग मवेशी पाये गये जिसमें 02 मवेशी मृत पाये गये जिन्हें सुरक्षित गौशाला में चारा पानी एवं उचित देख रेख हेतु रखवाया गया। यहाँ बता दें कि इसके पूर्व इसी माह 04 दिसंबर को 25 नग मवेशियो,16 दिसंबर को 42 नग मवेशियों,22 दिसंबर को 07 नग मवेशियों (भैंस के पडे) कार्यवाही के क्रम में 24 दिसंबर को 37 नग मवेशियों को मुक्त कराया गया था। इसमें आयसर ट्रक क्रमांक MP50ZE 2568  कीमती करीबन - 10,00,000/- रूपये के साथ 37 नग मवेशी कीमती करीबन 2,20,000/- रूपय की जप्ती बनायी गयी एवं जुनैद खान पिता फईम खान उम्र 20 साल निवासी तालाब के पास सूफी नगर सिवनी, शाहरूख खान पिता मरहूम महफूज खान उम्र 19 साल निवासी दीवान महल की पीछे सिवनी एवं जिशान खान पिता शकील खान उम्र 24 साल निवासी वार्ड न. 11 अयोध्या बस्ती थाना बरघाट को आरोपी बनाया गया । आरोपियो से अभी पूछताछ कर जिनको बुधवार को माननीय न्यायालय को पेश किया गया। इस सराहनीय कार्य में निरीक्षक सतीश तिवारी, सउनि जयदीप सेंगर, आर. नितेश राजपूत, अमित रघुवंशी, प्रतीक बघेल, अजेन्द्र पाल, सतीश इनवाती, रत्नेश कुशवाहा, आरक्षक चालक इरफान खान का योगदान रहा। निर्दयता पूर्वक ट्रक में भरी गयी गौ माताओं को विधायक दिनेश राय ने तुरंत मुक्त कराया