Mon, 19 Oct 2026 | 10:42:11 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

2 लाख की रिश्वत लेते नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की दबिश से मचा हड़कंप

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 25, 2026 04:32 pm / Post views : 158

2 लाख की रिश्वत लेते नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की दबिश से मचा हड़कंप
शेयर करें:

मंडला CMO गजानन नाफड़े 2 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

मंडला यशो :- नगर पालिका मंडला में भ्रष्टाचार के खिलाफ जबलपुर लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) गजानन नाफड़े को कथित तौर पर 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त की यह कार्रवाई नगर पालिका कार्यालय में ही हुई, जिसके बाद पूरे नगरपालिका परिसर में हड़कंप मच गया। [caption id="attachment_52367" align="alignleft" width="150"]मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े को रिश्वत मामले में लोकायुक्त ने गिरफ्तार किया मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े को 2 लाख रुपये की कथित रिश्वत के मामले में लोकायुक्त की कार्रवाई[/caption]

15 लाख के बिल के भुगतान के बदले मांगी थी 4 लाख की रिश्वत

प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर निवासी ठेकेदार ज्ञानचंद बेन का नगर पालिका मंडला में निर्माण कार्यों से संबंधित करीब 15 लाख रुपये का बिल भुगतान के लिए लंबित था। बताया गया है कि ठेकेदार के लगभग 40 लाख रुपये के पूर्व लंबित बिलों का भुगतान किया जा चुका था। आरोप है कि शेष 15 लाख रुपये के बिल के भुगतान के एवज में CMO गजानन नाफड़े द्वारा 4 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। दोनों के बीच रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 2 लाख रुपये देने पर सहमति बनी थी। [caption id="attachment_52369" align="alignright" width="150"]मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े को रिश्वत मामले में लोकायुक्त ने गिरफ्तार किया मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े को 2 लाख रुपये की कथित रिश्वत के मामले में लोकायुक्त की कार्रवाई[/caption]

शिकायत के बाद लोकायुक्त ने बिछाया जाल

रिश्वत की कथित मांग से परेशान ठेकेदार ने मामले की शिकायत जबलपुर लोकायुक्त पुलिस से की। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई की योजना तैयार की। तय योजना के अनुसार शुक्रवार को ठेकेदार 2 लाख रुपये की रिश्वत की पहली किस्त लेकर नगर पालिका कार्यालय पहुंचा। जैसे ही कथित तौर पर रिश्वत की रकम CMO गजानन नाफड़े को दी गई, पहले से आसपास तैनात लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई करते हुए उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।

सर्किट हाउस में चल रही वैधानिक कार्रवाई

कार्रवाई के बाद लोकायुक्त टीम आरोपी CMO को सर्किट हाउस लेकर पहुंची, जहां पंचनामा सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। टीम द्वारा बिल भुगतान से संबंधित दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। लोकायुक्त की इस कार्रवाई के बाद नगर पालिका मंडला में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। नोट: रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार CMO के विरुद्ध मामला जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया के अधीन है। आरोपों की अंतिम पुष्टि सक्षम न्यायालय के निर्णय से होगी।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें