Mon, 19 Oct 2026 | 08:14:55 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला

भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बस को मारी टक्कर, 1 की मौत, 15 घायल

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Mar 31, 2026 02:27 pm / Post views : 358

भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बस को मारी टक्कर, 1 की मौत, 15 घायल
शेयर करें:

मंडला सड़क हादसा -  ग्रामीणों और पुलिस की मदद से चला रेस्क्यू ऑपरेशन, घायलों का CHC घुघरी में इलाज जारी

मंडला, 31 मार्च 2026 मंडला यशो:- जिले के घुघरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। ग्राम महली उमरिया के पास एक यात्री बस और तेज रफ्तार डंपर के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस मंडला सड़क हादसा में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

कुटरवानी से मंडला जा रही थी बस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस क्रमांक MP 51 P 0129 सुबह कुटरवानी (घुटास) से यात्रियों को लेकर मंडला की ओर रवाना हुई थी। सुबह करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच जैसे ही बस महली उमरिया के पास पहुँची, सामने से आ रहे तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर ने उसे सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय बस में 20 से अधिक यात्री सवार थे।

 ‌ मंडला सड़क हादसा - ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

मंडला सड़क हादसा के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुँचे और घायलों को निकालने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही डायल 112 और घुघरी पुलिस की टीम भी मौके पर पहुँच गई। कड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) घुघरी में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 बेलगाम रफ्तार बन रही जानलेवा

जबलपुर-मंडला हाईवे सहित जिले की अन्य प्रमुख सड़कों पर इन दिनों तेज रफ्तार डंपरों का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रशासनिक सख्ती के दावे ज़मीनी स्तर पर बेअसर नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहनों की लापरवाही और ओवरस्पीडिंग के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिससे आमजन में भारी आक्रोश है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें