Fri, 23 Oct 2026 | 10:17:13 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
: किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा : किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा

पौंडी बीट में काटे गए जंगल का विधायक डा. मर्सकोले द्वारा निरीक्षण

पौंडी बीट में काटे गए जंगल का विधायक डा. मर्सकोले द्वारा निरीक्षण
शेयर करें:

वन विभाग का अमला भी मौजूद रहा

  मंडला यशो:- विगत दिनों पौंडी बीट में भारी मात्रा में सागौन झाङ काटकर खेती करने का मामला प्रकाश में आया था।उक्त घटना को लेकर कल लालपुर पंचायत भवन में एक बैठक का आयोजन किया गया था।इस बैठक में पौंडी, डूंगरिया, चौरई, खापा, निवारी,खाम्ही , मलधा,खेरूवारे वन ग्राम, मानिकसरा,बरबाही, कुकरी और लालपुर गांव के महिला- पुरूष शामिल थे। बैठक में विधायक डाक्टर अशोक मर्सकोले एवं वन विभाग के एसडीओ फोरेस्ट मुकेश पटेल एवं बरेला वनपरिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक कटारे उपस्थित हुए।लालपुर के भारत लाल कुंजाम ने इस घटना पर बात रखते हुए बताया कि लालपुर गांव को चारागाह का सामुदायिक निस्तार हक्क 110 हेक्टेयर मिला है।परन्तु उक्त निस्तारी भूमि में जंगल काटकर खेती किया जा रहा है।इस अतिक्रमण की सूचना वन विभाग के बरेला वनपरिक्षेत्र को 21 जून 2023 को लिखित में दिया गया था।परन्तु विभाग से कोई कार्यवाही नहीं किया गया।इससे संदेह होता है कि अतिक्रमणकारी के बीच वन विभाग का सांठगांठ है।पौंडी के वन सुरक्षा समिति अध्यक्ष प्रेम सिंह धुमकेती ने कहा कि अतिक्रमण वाले कम्पार्टमेंट में 368 हेक्टेयर निस्तार के लिए जंगल आबंटित किया गया है।इसको लेकर पौंडी की ग्राम सभा ने अतिक्रमण के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया और 6 जून 2023 को इसकी लिखित जानकारी वनपरिक्षेत्र अधिकारी बरेला को दिया गया था।परन्तु कार्यवाही नहीं होने से अतिक्रमण करने वाले जंगल काटने के काम को तेजी से अंजाम देते रहे। एसडीओ फोरेस्ट ने बताया कि इस घटना में शामिल चार लोगों के खिलाफ पीओआर काटकर वन भूमि पर अतिक्रमण प्रकरण बनाया गया है।हम किसी भी दोषियों को नहीं छोङेंगे।उन्होने कहा कि मैं और रेंजर इस क्षेत्र में नये आए हैं और पौंडी बीट में कोई नाकेदार की स्थाई पोस्टिंग नहीं है। विधायक डाक्टर अशोक मर्सकोले ने कहा कि गांव के लोग मकान मरम्मत के लिए जंगल से पतली लकङी काटता है तो वन विभाग तत्काल कार्यवाही करता है।परन्तु अतिक्रमण में इतना जंगल कट जाना और वन विभाग की ओर से कोई कार्यवाही नहीं होना,संदेह पैदा करता है।उन्होने कहा कि बरगी बांध बनने के समय टिम्बर माफिया ने पुरानी लकङी ले जाने के लिए टी.पी के आर में सागौन झाङ काटकर जबलपुर ले गए आज भी टिम्बर माफिया इस क्षेत्र में सक्रिय है।इस घटना के असली गुनहगार तक पहुंचना वन विभाग की प्राथमिकता होना चाहिए।बैठक के बाद वन विभाग के साथ विधायक अतिक्रमण क्षेत्र का निरीक्षण करने जंगल गए।निरिक्षण के दौरान काटी गई सागौन की लकङी को जो छिपाकर नाले में रखा गया था, वो वहां नहीं था।बताया जा रहा है कि तेज बारिश के कारण नाले से लकङी बहकर बरगी जलाशय में चला गया है। इस बैठक में जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र बरकङे, शिवकली मरावी सरपंच खापा, दशरथ मसराम उपसरपंच मानिकसरा,कल्लू सिंह आर्मो सरपंच लालपुर, सुखदेव नेताम, इमारत बरकङे,संतलाल मरकाम, सुघर लाल परते,पंडू लाल उईके,नरेश मरावी, छत्र सिंह उईके,ब्रज कुमारी सरोठिया,राजंती परते,अच्छे लाल मरावी ,बजारी लाल कुलस्ते , कैलाश सोनी,अजमेर गोठरिया,रफिक मंसूरी,बरगी बांध विस्थापित एवं प्रभावित संघ के केहर सिंह मार्को,शारदा यादव एवं राज कुमार सिन्हा आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष