Tue, 10 Nov 2026 | 02:22:38 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा अग्निकांड में छह लोगों की दर्दनाक मौत, दीवार तोड़कर चार ने बचाई जान नगर परिषद अध्यक्ष इमरता साहू ने मां महालक्ष्मी का पूजन कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में पांच दिवसीय दीपोत्सव आज से, 9 नवंबर को होगा विशाल नगर भोज छिंदवाड़ा के चार मोगली मित्रों ने दिखाई उत्सुकता, पेंच के जंगल में हुआ बाघ का दीदार उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन का सिवनी में आत्मीय स्वागत, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर शरीर से दूर रहूंगा लेकिन हृदय से कभी दूर नहीं - डॉ. ढालसिंह बिसेन दीपावली से पहले फटाका बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की नजर, एडीएम और एएसपी ने किया निरीक्षण शराब माफिया की जड़ें उखाड़ने की तैयारी, पांच जिलों में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई कम बारिश की आशंका के बीच किसानों को सलाह, मसूर-अलसी-चना और सरसों की बोनी करें: सांसद विवेक साहू कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से मांगे करोड़ों रुपये, पेयजल संकट पर लिखा पत्र छपारा अग्निकांड में छह लोगों की दर्दनाक मौत, दीवार तोड़कर चार ने बचाई जान नगर परिषद अध्यक्ष इमरता साहू ने मां महालक्ष्मी का पूजन कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में पांच दिवसीय दीपोत्सव आज से, 9 नवंबर को होगा विशाल नगर भोज छिंदवाड़ा के चार मोगली मित्रों ने दिखाई उत्सुकता, पेंच के जंगल में हुआ बाघ का दीदार उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन का सिवनी में आत्मीय स्वागत, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर शरीर से दूर रहूंगा लेकिन हृदय से कभी दूर नहीं - डॉ. ढालसिंह बिसेन दीपावली से पहले फटाका बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की नजर, एडीएम और एएसपी ने किया निरीक्षण शराब माफिया की जड़ें उखाड़ने की तैयारी, पांच जिलों में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई कम बारिश की आशंका के बीच किसानों को सलाह, मसूर-अलसी-चना और सरसों की बोनी करें: सांसद विवेक साहू कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से मांगे करोड़ों रुपये, पेयजल संकट पर लिखा पत्र

दीपक को आत्महत्या के लिये मजबूर करने में अनेक रसूखदारों के नाम आ सकते है सामने

दीपक को आत्महत्या के लिये मजबूर करने में अनेक रसूखदारों के नाम आ सकते है सामने
शेयर करें:
सिवनी यशो:- सूदखोरो के कारण परेशान होकर नेहरू रोड निवासी दीपक अग्रवाल ने आत्म हत्या का प्रयास किया था जिसका उपचार नागपुर में चल रहा है । सूदखोरों को करोड़ो रूपये ब्याज में देकर पूरी अपनी पूरी पुश्तैनी संपत्ति से हाथ धो चुके दीपक को अपने जाल में फंसाकर लगातार उसका शोषण करने वाले अनेक नाम सामने आ रहे है । जानकारी के अनुसार दीपक की पत्नि ने पुलिस को तात्कालिक रूप से जो नाम बताये थे उसमें किसी संजय अग्रवाल, पंकज, करन सहित दर्जनों नाम सामने आ रहे है इनमें अनेक ऐसे रसूखदार लोग है जो नगर सेठ कहलाते है और इन नगर सेठों ने अपने सहयोगी व्यापारी को मौत के मुंह तक ढकेल दिया तो इस बात से सहज अंदाज लगाया जा सकता है कि यह रसूखदार आम गरीब आदमियों का किस प्रकार से खून चूस रहे होंगे और यही रसूखदार सफेद कपड़े पहन कर समाज के इज्जतदार बनने का चोला चढ़ा लेते है । जानकारी के अनुसार समाज के रसूखदारों ने दीपक को धोखा और सामाजिक रूप से बदनामी का डर दिखाकर जमकर निचोड़ा है उसकी करोड़ो रूपये की पुश्तैनी संपत्ति हड़प ली और कमजोर समझकर उसे डराते धमाकाते रहे है तथा उसकी बची जायदाद का हिस्सा धोखे से अपना नाम कराने के पूरी हिकमते लगाते रहे है अनेक संपत्तियों की धोखे से तथा डरा धमका कर रजिस्ट्री भी इन सूदखोरो ने कराने में सफलता प्राप्त की है । इस पूरे मामले में समाज के सभ्यवर्ग को बहुत विचार करने की आवश्यकता है । इस प्रकरण में जो निंदनीय घटनाक्रम हुआ है वह समाने आने पर सभ्य समाज के रोंगटे खड़े हो जायेंगे । इसके साथ ही मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने सूदखोरो से आमजनता को मुक्ति के लिये कड़े प्रावधान किये है परंतु इन कड़े कानूनों का पालन करने के प्रति जिनकी जबावदेही है वे यदि कानूनों को सही तरीके से क्रियांवयन न करें तो सूदखोरों और सटोरियों की गिरफ्त में आकर व्यक्तियों के सामने आत्मदाह के सिवाय को रास्ता बचता नहीं । दीपक की संपत्ति पर दीमक की तरह लगे हुये रसूखदारों के नाम तेजी से हवा में घूम रहे है ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष