Mon, 19 Oct 2026 | 01:20:01 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर

बैंको में रैकी कर अवसर मिलते ही रकम लेकर फरार होने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / May 15, 2024 09:34 pm / Post views : 124

बैंको में रैकी कर अवसर मिलते ही रकम लेकर फरार होने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
शेयर करें:

पीडि़त दुकानदार ने घटना के एक साल बाद फिर बैंक शाखा में रैकी करते देख दोनों को पहचान लिया और पुलिस को सूचना दी

दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के कई जिलों में चोरी की वारदातों को दे चुके हैं अंजाम

    छपारा यशो:- गत दिवस 14 मई मंगलवार को नगर की बैंक में बड़ी रकम का लेन-देन कर रहे लोगों की रैकी करते दो संदिग्धों की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार किया, पूछताछ में दोनों व्यक्तियों ने कबूल किया की विगत वर्ष 23 फरवरी 2023 को नगर के बस स्टैंड क्षेत्र के नजदीक अंग्रेजी शराब दुकान के बगल की बर्तन दूकान के सामने खड़ी बाइक पर टंगे थैले में से डेढ़ लाख रुपए नगदी पार कर भाग निकलने में सफल हो गए थे। वही गत दिवस मंगलवार को दोनों आरोपी नगर के संजय कालोनी चौराहे स्थित सेंट्रल बैंक के आसपास संदिग्ध अवस्था में रेकी करते नजर आए जिस पर नगर के जागरूक नागरिकों ने इसकी सूचना छपारा पुलिस को दी इस मामले में पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए दोनों आरोपियों के पास से एक 200 सीसी पल्सर बाइक जप्त किया दोनों आरोपी ग्राम विजयनगर ,थाना कापू, जिला रायगढ़, छत्तीसगढ़ के निवासी हैं दोनों मध्यप्रदेश के अन्य स्थानों पर बैंकों में पहुंचकर बड़ी राशि का लेन-देन करने वाले लोगों पर नजर रखने और अवसर मिलते ही बेग, बाइक की डिक्की से रुपए अपनी बगैर नंबर प्लेट की स्पीड बाइक से फरार हो जाया करते थे और पकड़े गए दोनों आरोपियों के नाम बाबू सिंह नट उर्फ पप्पू पिता आंनद राम नट और विजय सिंह नट पिता आंनद राम नट हैं दोनों आरोपी रिश्ते में सगे भाई हैं।

पहले भी बेग ले चंपत हो गए थे आरोपी

विगत वर्ष 23 फरवरी 2023 की है नगर के शीशगर वार्ड निवासी शरद अवधिया बर्तन व्यापारी ने अपने आवश्यकता पडऩे नगर की स्टेट बैंक शाखा से डेढ़ लाख रुपए नगदी निकाल बेग में रख अपनी बर्तन दूकान के सामने खड़ी की और उसी बाइक के हैंडल पर बेग टंगा हुआ तो दिया इस बात से बेखबर की उन पर कोई नजर रख रहा है बाइक पर टंगा बेग जिसमें डेढ़ लाख रुपए और दस्तावेज रखे हुए थे पकड़े गए दोनों आरोपियों ने शरद अवधिया का ध्यान बाइक से ध्यान हटते देख बेग उड़ा कर स्पीड बाइक से फरार होने में सफल हो गए थे जिनको पकडऩे की कोशिश की गई परन्तु आरोपियों के पास स्पीड बाइक होने से वह पकड़ में नहीं आए थे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष