Mon, 19 Oct 2026 | 10:18:47 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा

सड़क दुर्घटना में इकलौते पुत्र भविष्य की मौत

सड़क दुर्घटना में इकलौते पुत्र भविष्य की मौत
शेयर करें:
सिवनी यशो:- पुलिया निर्माण कार्य में सावधानी, सुरक्षा बोर्ड, निर्देश ठीक से नहीं लगाए जाने के चलते शुक्रवार की रात अंधेरे में एक बाइक से जा रहे 30 वर्षीय इकलौते पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को भविष्य यादव पिता पूनाराम यादव (30) निवासी सरगापुर पोस्ट तिघरा थाना लखनवाड़ा सिवनी से कार्य करके बाइक से अकेले घर जा रहा था। रात्रि लगभग 9 बजे जब वह पुसेरा-अमरवाड़ा मार्ग से गुजर रहा था तभी पुसेरा के समीप सड़क पर चल रहे पुलिया निर्माण कार्य में सुरक्षा संबंधी निर्देश ठीक तरीके से नहीं लगाए जाने के कारण अंधेरे में बाइक चालक भविष्य यादव पुलिया से टकरा गया। जहां सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौत हो गई। रात भर पड़ा रहा भविष्य - राजमिस्त्री का काम करने वाले भविष्य यादव जब दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए तो वह सड़क किनारे पूरी रात वहीं पड़े रहे। शनिवार को सुबह वहां से गुजरने वाले राहगीर, ग्रामीणों ने घायल भविष्य को देख लखनवाड़ा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल घटनास्थल सुबह पहुंची, जहां उसे जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया।

कुछ साल पहले हुई थी शादी -

भविष्य का विवाह ग्राम मारबोडी में कुछ साल पहले ही हुआ था। परिजनों ने बताया कि उसका एक मासूम पुत्र है तथा पत्नी को लगभग आठ माह का गर्भ भी है वहीं दूसरी संतान के आने की खुशी घर पर चल रही थी, वहीं इस हृदय विदारक घटना से परिवार में गहरा मातम पसर गया है।

ग्रामीणों ने लगाया आरोप -

पुसेरा के समीप पुलिया निर्माण कार्य में डायवर्सन ठीक तरीके से नहीं बनाया गया है और ना ही किसी दुर्घटना को टालने ठीक तरीके से सांकेतिक चिन्ह, बैरिकेट्स आदि नहीं लगाए जाने का आरोप सतेंद्र व संतलाल यादव सहित अन्य ग्रामवासियों ने लगाए हैं।

गहरे सदमे में पिता व समधी -

हृदय विधायक इस दुर्घटना में भविष्य की मौत के बाद पिता पूनाराम यादव जहां सदमे में है वहीं पुनाराम यादव के समधी भी पोस्टमार्टम स्थल पर पहुंचे जो काफी गहरे सदमे में दिखे। पुनाराम की एक पुत्री भी है जिसका विवाह हो चुका है। परिवार के भरण पोषण के लिए राजमिस्त्री का कार्य कर इकलौता पुत्र भविष्य ही एकमात्र सहारा था जिनकी कमाई से परिवार चल रहा था। भविष्य यादव की मृत्यु के बाद सभी गहरे सदमे में हैं। लखनवाड़ा पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। शनिवार को सुबह शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष