Mon, 19 Oct 2026 | 10:52:08 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

आपरेशन (प्रहार) भारी मात्रा मे अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

आपरेशन (प्रहार) भारी मात्रा मे अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
शेयर करें:
 छिन्दवाड़ा यशो:- मनीष खत्री (आई.पी.एस.) पुलिस अधीक्षक छिन्दवाडा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक अजय सिंह राणा के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों की बिक्रय एवं परिवाहन मे संलिप्त व्यक्तियों के विरुध्द प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था, वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त निर्देशो के पालन में थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार गोल्हानी थाना कोतवाली के नैतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब परिवाहन पर कार्यवाही करते हुए 91 बाटलो मे भरी हुई कुल 65 लीटर महगी अग्रेजी शराब कीमती 3,00,000/- रुपये शराब परिवाहन में प्रयुक्त वाहन टाटा नेक्सोन कार 8713, तथा किया सेलटोस जप्त किया जाकर आरोपीगण पुनीत चाचडा, पायल रावल तथा ड्राईवर दिलीप कुमार को गिरफ्तार किया जाकर अपराध क्र. 704/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 19.10.2024 को उप निरीक्षक शिखा पाठक के नेतृत्व में भ्रमण कर रही पुलिस टीम को विश्वशनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि थुनिया भाट के आगे एक सफेद रंग की टाटा नेक्सोन कार  मे तीन व्यक्ति बेठे है जिस पर भारी मात्रा मे दिल्ली से लाई गई महगी शराब भरी हुई है सूचना की तस्दीक पर रेड कार्यवाही करते हुए थुनिया भाट के खेरवाडा रोड पर टाटा नेक्सोन कार के घेराबंदी कर पकडा गया जो गाडी का चालक अपना नाम पुनीत चाचडा बताया तथा बगल की सीट पर अन्य व्यक्ति अपना नाम दिलीप कुमार बताया तथा बीच की सीट पर महिला बैठी मिली जिसने अपना नाम पायल रावल बताया गाडी की डिक्की और सीट से अलग अलग ब्रांड की महगी अग्रेजी शराब की 15 कार्टून में कुल 91 बाटल मे भरी 65 लीटर शराब बरामद की गई, तथा थोडी दूर पर खडी आरोपी पूनीत चाचडा की एक अन्य किया सेलटोस कार जप्त की गई, आरोपीगणो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है तथा शराब दिल्ली में कहा से प्राप्त की गई पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

- 01. पुनीत चाचडा पिता धर्मेन्द्र चाचडा उम्र 45 साल निवासी वार्ड न. 02 मधुवन कालोनी छिन्दवाडा थानाकोतवाली जिला छिन्दवाडा 02. दिलीप कुमार पिता चिरंजीलाल उम्र 49 साल निवासी साउथ एक्सटेंसन पार्ट 03 थाना होसखास दिल्ली 03. पायल रावल पति पवन रावल उम्र 45 साल निवासी अर्जुन नगर कोटला मुबारकपुर थाना कोटला दिल्लीजप्ती माल अग्रेजी शराब सीवास रीगल 18 ईयर ओल्ड, हेण्डरिक्स, अल्टमोर, ग्रे गूस बोटका, मांकी 47 एबरफैल्डी, ग्रँडफिड्स, मांकी सोल्डर, पेट्रोन, द बोटानिस्ट ब्रांड की 91 बाटल कुल 65 लीटर अग्रेजी शराब कीमती 3,00,000/- एक सफेद रंग की टाटा नेक्सोन कार  कीमती 10 लाख, किया सेलटोस कार कीमती 12 लाख, दो नग मोबाईल कीमती 1 लाख 20 हजार रुपये (कुल मशरुका 26 लाख 20 हजार) रुपये भूमिका- थाना प्रभारी कोतवाली उमेश गोल्हानी, उप निरीक्षक शिखा पाठक, सउनि ब्रिजेश रघुवंशी, आर. 824 युवराज सिंह, आर. 98 रविन्द्र ठाकुर, आर. 219 विकास बैस, 1069 भास्कर बघेल, आर. 1111 रोहित वानखडे, सायबार सैल आदित्य रघुवंशी, नितिन सिंह, अंकित शर्मा की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

  भारी मात्रा मे गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

एक अन्य कार्यवाही में कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थ गांजा के विधि विरुद्ध कार्य में संलिप्त बाबूला राऊत उम्र 42 साल निवासी रायपुर छत्तीसगढ को ग्रे रंग की हुण्डई कार  एवं 21 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर अपराध क्र. 703/2024 धारा 8/20, 29 एन.डी.पी.एस. एक्ट पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 18.10.2024 को विश्वशनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ग्रे रंग की हुण्डई कार  से भारी मात्रा में गांजा लेकर आने वाला है सूचना पर उनि. नारायण सिंह बघेल के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबिर के बताये अनुसार इमलीखेडा रिंग रोड पहुंचकर घेराबंदी की गई जो रिंग रोड तरफ से ग्रे रंग की आई. 10 कार आते दिखी जिसे रेड कार्यवाही कर पकडा गया वाहन चालक ने अपना नाम बाबुला राऊत निवासी रायपुर छत्तीसगढ बताया एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुए आरोपी बाबुला राऊत के कब्जे से वाहन  की डिक्की से कुल 21.143 कि.ग्रा. गांजा कुल कीमती 3,15,000/- रुपये, बरामद किया गया, तथा एक हुण्डई आई 10 कंपनी की स्काई ग्रे रंग की कार, किमती 3,50,000/- रुपये, दो नग नोकिया कंपनी के की-पेड मोबाईल, कार रजिस्ट्रेशन कार्ड, बाबुला राऊत का ड्राईविग लायसेंस जप्त किया गया एवं आरोपी बाबुला राऊत को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा तथा पुलिस रिमांड प्राप्त कर उक्त गांजा कहा से लाया एवं कहा बेचने जा रहा है पुछताछ की जा रही है।  भूमिका- थाना प्रभारी कोतवाली उमेश गोल्हानी, उप निरीक्षक नारायण सिंह बघेल, सउनि ब्रिजेश रघुवंशी, आर. 824 युवराज सिंह, आर. 98 रविन्द्र ठाकुर, आर. 219 विकास बैस, 1069 भास्कर बघेल की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें